अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने जताई चिंता

एसडीएम को भी वापस बुलाने की मांग
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
जोबट विधायक कलावती भूरिया ने गुरुवार को पत्रकारों को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कठीवाड़ा छेत्र में अवैध रूप से शराब लाक डाउन में भी बिक रही है। विधायक ने शराब की अवैध बिक्री को लेकर चिंता जताई है। 
विधायक भूरिया ने बताया कि लॉक डाउन के बावजूद जिले के कई हिस्सों में जम कर अवैध शराब बिकने से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद है। इस वजह से जिले के कई इलाकों में लोक डाउन का भी ठीक से पालन नही हो पा रहा है। विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब माफियाओ पर कार्यवाई कर इन पर रोक लगाई जान चाहिये ।
एसडीएम को वापस बुलाने की मांग
विधायक भूरिया ने बताया कि जोबट एसडीएम राजस्व अखिल राठौर के सख्त नियंत्रण के चलते जिले में अभी तक कोरोना का एक भी केस नही मिला था। बुधवार को जिले के उदयगढ़ के एक मरीज की पोसेटिव रिपोर्ट आ गई है।  विधायक ने बताया कि जिले में व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले एसडीएम अखिल राठौड़ को वापस जोबट का प्रभार दिया जाना चाहिए। शाशन ने उन्हें यह से हटा कर इंदौर भेज दिया हैं। यहां की जनता देख रही है किस प्रकार से राठौर व्यवस्था को बनाए हुए थे। हर स्थिति में तैनात रहने वाले एसडीएम विधायक ने बताया कि एसडीएम राठौर के वापस आने से व्यवस्था और अधिक बेहतर हो सकती है। इसलिये एसडीएम को वापस बुलाने की मांग मेरे द्वारा की जा रही है।

Share on WhatsApp