ये लक्षण कोरोना से मिलते जुलते है, ऐहतियात बरतने की आवश्यकता
आजादनगर में कर्फ्यू के दौरान एसडीएम ने लगाई कर्मचारियों को डयूटी
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
जिले के आजादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन नर्सों को श्वास लेने में आ रही परेशानियों के चलते इनकी विशेष देखभाल व उपचार की आवश्यकता है। उन्हें बुखार और टांसिल की भी समस्या बताई जा रही है। जिसमें रेणुका वसुनिया को अस्थमा व टांसिल की तकलीफ है। वही सोनू जमरा को बुखार, टांसिल व श्वास लेने में परेशानी आ रही है। शिखा सिंह को टांसिल की समस्या व सायबी थामस को डायबिटिज, श्वास लेने में परेशानी और टांसिल की समस्या हो रही है। जिनके उपचार और पूरी मेडिकल जांच की आवश्यकता है। इस ओर जिले के वरिष्ठ अफसरों व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
एसडीएम ने कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी, घर घर जाकर देंगे सामग्री
जिले में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूरे जिले में कर्फ्यू लगाया गया है जिसके तहत चंद्रशेखर आजाद नगर में भी कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करते हुए नगर के जनसामान्य के लिए जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं के घर पहुंच सेवा के तहत् तहसील क्षेत्र के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम महेश बड़ोले ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बताया कि क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला कलेक्टर आलीराजपूर के आदेशानुसार नगर में आगामी 20 अप्रैल तक पूर्णतः कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके चलते हैं जनसामान्य को आवश्यक उपभोग की वस्तु की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से घर पहुंच सेवा के तहत क्षेत्र के पटवारी एवं शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में लगे कर्मचारी 20 अप्रैल तक वार्ड में रहने वाले लोगों से आवश्यक वस्तु की है सूची प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएंगे। आवश्यक सामग्री हेतू नियुक्त है वार्ड की टीम द्वारा आवश्यक किराना वस्तुओं के साथ दवाई आदि उपलब्ध कराई जाएगीद्य जबकि दूध स्वयं दूध विक्रेता द्वारा प्रातः सुबह 6रू00 से 8रू00 के बीच घर-घर उपलब्ध कराया जावेगा। आवश्यक वस्तुओं के तहत किराना सामग्री एवं दवाई हेतू वार्ड में निर्धारित टीम को प्रातः 8रू00 से 10रू00 तक सूची उपलब्ध कराई जाना होगीद्य जिसकी पूर्ति किराना व्यापारियों की ओर से 1रू00 बजे से 2रू30 बजे तक संबंधित टीम के माध्यम से पहुंचाई जाएगी एसडीएम द्वारा नियुक्त वार्ड के टीम को बताया गया है कि किराना व्यापारी की ओर से आवश्यक जीवन मूल्य की वस्तु सूची के अनुसार ही आवश्यक मात्रा में उपलब्ध कराई जाएगीद्य यदि किसी व्यक्ति के द्वारा जीवन मूल्य से हटकर अन्य वस्तु की मांग की जाती है तो उसके लिए नियुक्ति टीम या व्यापारी बाध्य नहीं होंगेद्य जो उपलब्ध होगा वही दिया जाएगाद्यनियुक्त टीम द्वारा सभी घरों पर संपर्क नंबर व आवश्यक वस्तुओं की सूची उपलब्ध प्रातः उपलब्ध कराई जाएगी द्यजिसके आधार पर क्षेत्र में निवासरत जनसामान्य अपनी आवश्यकता अनुससार सूची बनाकर निर्धारित मूल्य भुगतान कर सामग्री प्राप्त कर सकेंगे इस दौरान नियुक्त कर्मचारी के साथ जनसामान्य सम्मानजनक व्यवहार करते हुए वस्तु का निर्धारित मूल्य का भुगतान करेंगे कर्मचारी को हो सके तो एक ही बार में आवश्यक वस्तुओं की सूची उपलब्ध कराएंगेद्य जिससे सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा सके नियुक्त कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मास्क,हैंड ग्लब्ज,के साथ अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
