माडल स्कूल बेटवासा ओर अंगेजी माध्यम शाला पहुचकर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के दिये निर्देश
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जिले में कल एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन बिल्कुल अलर्ट है। जिसके चलते पूरा जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अफसर सक्रियता से प्रतिदिन जिले में भ्रमण कर सारी वस्तु स्थिती का जायजा ले रहे है।
इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता व एसपी विपुल श्रीवास्तव जोबट पहुंचे ओर आवश्यक निर्दश दिये। इसके बाद कलेक्टर गुप्ता ने केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी और निर्देश दिए। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी पहुंचे और निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ साथ एसडीएम किरण आंजना तहसीलदार कैलाश सस्तया नायब तहसीलदार वंदना किराडे टीआई केलाश.चोहान बीएमओ डा विजय बघेल आर आई पंकज चैहान आदि मौजूद थे।

