कोरोना पाजिटिव इंतजार का भाई है अफजल खान, मेडिकल टीम ने उनके घर पर की स्क्रीनिंग,
कफ्र्यू में आंबुआ की सभी सीमाएं सील, मार्गों पर पसरा सन्नाटा
गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
जिले में बुधवार को जैसे ही उदयगढ़ निवासी मोहम्मद इंतजार खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी पूरे जिले में प्रशानिक अमले ने उसके संपर्क में आने वाले लोगो की जानकारी निकलना शुरू की।इसी क्रम में जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिले में मिला है उनका भाई एएसआई अफजल खान आम्बुआ पुलिस थाने की वडी चौकी पर पदस्थ है।
जैसे ही उनके भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी उन्हें मेडिकल अमले ने जिला अस्पताल में क्वारेंनटाइन कर दिया। साथ ही एएसआई अफजल खान जहां जहां जाते थे उन जगह पर मेडिकल विभाग ने आम्बुआ के दो मोहल्लों कुमारमोहल्ला व आवास में सभी घरों पर तुरंत स्क्रीनिंग की ।
पुलिस प्रशासन ने घरों में रहने वाले सभी लोगों से घरों से नही निकलने की अपील भी की। जिले में कर्फ्यू लग चुका है इसकी मुनादी भी पुलिस ने करवाई। आम्बुआ नगर व उससे लगे जितने भी गांवों की सीमाएं व मोहल्ले के रोड सिर्फ मुख्य मार्ग को छोड़कर बंद कर दिए ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति आम्बुआ व उससे लगे गांवो में प्रवेश नही कर पाए।
क्या कहते है थाना प्रभारी
माननीय कलेक्टर मेडम व एसपी सर के आदेश अनुसार जिले में कर्फ्यू लगने से यहाँ की सीमाएं भी हमने सील कर दी है ताकि कोई व्यक्ति बाहर से आम्बुआ में प्रवेश न कर पाए , और यदि कोई व्यक्ति बाहर से आया हुआ है या आता है जो उसके आने की जानकारी छुपाता है उसकी जानकारी आप मुझे मेरे मोबाइल नंबर 7389726677 पर दे सकते है।
- विकास कपीश थाना प्रभारी आम्बुआ
Share on WhatsApp