चोरों कि अफवाहें जोबट नगर मे देर रात तक चलती रही

 पुलिस भी देर रात तक ढूंढती रही चोरों को
ना चोर मिला ना ही चोरो का कुछ सबुत 
जोबट से हर्षित शर्मा
गत रात्रि में जोबट नगर कि  विकास कॉलोनी,नर्मदा नगर,मंडी रोड ओर क्रिश्चियन कॉलोनी आदि जगह पर सेकडों चोर आने की कि सूचना पूलिस को मिली तो पूलिस मौके पर पहुंची  और चोरो को ढूंढने का काफी प्रयास देर रात तक करती रही न चोर मिला और ना ही चोरों का कुछ सबूत मिल पाया ।नतीजा पुलिस परेशान होती रही और नगर की जनता चैन की नींद न सो पाए।
 इन मोहल्लों के कई रहवासी अपनी-अपनी छतों पर जाकर देर रात तक चोरों की निगरानी करते रहे जहां-जहां कि सूचना मिली वहां तुरंत जोबट पुलिस पहुंची और चोरों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन चोर नहीं थे। यह तो सिर्फ अफवाह ही थी इस अफवाह के कारण नगर में एक दहशत का माहौल पैदा हो गया। जोबट थाने के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह खरतीया ने बताया कि गत रात्रि में मुझे ऐसी सूचना मिली थी कि  कुछ  जगहों पर 20 से 25 चोर आये है ।मैं मौके पर दलबल लेकर पहुंचा और सर्चिंग भी की इस दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं मिला उसके बावजूद भी सुरक्षा की दृष्टि से थाना मोबाइल के द्वारा जांच पड़ताल  रात भर की गई ।
 खास बात यह है कि अगर नगर में चोर आते तो कोई वारदात को अंजाम जरूर देते हैं आज सुबह तक जोबट थाने पर ऐसा कोई भी व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया कि मेरे यहाँ चोरी हुई इससे यह क्लियर होता है कि चोर नहीं थे चोरों की सिर्फ अफवाह ही थी जिसके कारण नगरवासी चैन से सो नहीं पाए और पुलिस पूरी रात परेशान होती रही।
क्या कहते है पुलिस अफसर
 रात्रि को हमें भी सूचना मिली थी मौके पर पुलिस दल भेजा गया था किंतु चोरों के आने की अफवाह ही निकली। पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है नागरिकगण अफवाहों से सावधान रहे।
-दिलीपसिंह निंगवाल, एसडीओपी पुलिस 
Share on WhatsApp