सोंडवा एसडीएम किरण आंजना ने रात में किया चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण

 कई चेक पोस्ट पर नहीं मिले तैनात पुलिसकर्मी
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोंडवा तहसील से लगती अन्य राज्यों तथा जिले से सोडंवा अनुविभाग मै प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों को रोकने के लिए लगाये गये चेक पोस्ट का बीती रात को औचक निरीक्षण एस डी एम  किरण आजंना ने अपने दल बल के साथ किया। जिसमै गंभीर चूक सामने आई।  इस भ्रमण के दोरान साथ में गए निर्भय सिंह पटेल (तहसीलदार) ने इस प्रतिनिधि को बताया कि छकतला चेक पोस्ट को छोड़कर किसी भी चेक पोस्ट पर रात में पुलिस बल नही मिला।   ऐसी स्थिति में उन सीमाओं से कितने वाहन तथा कितने नागरिकों के द्वारा सांेडवा अनुविभाग मै प्रवेश कर लिया गया इसकी कोई संख्या का पता नही है, और इसके परिणाम क्या होगे यह भी पता नही है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है। जिले के पुलिस कप्तान अत्यधिक मेहनत रात दिन कर रहे है किंतु उनके विभाग के जिम्मेदार उनके अधीन अफसर व पुलिस कर्मी जिनकी ड्यूटी चेक पोस्ट पर लगी है जब वे ही मौके पर नहीं मिले तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में क्या स्थिती होगी। 
मालूम हो कि कि इसके पहले संेधवा से कुछ लोगों के दुआरा नानपुर चेक पोस्ट क्रास कर अलीराजपुर मै आए थे जिसका काफी हो हल्ला मचाया गया था लेकिन इससे कुछ भी सीख नही लेना गंभीर गलती कहलाती है।  अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है तो लाक डाउन  तथा सोशल डिसटेनस का फार्मूला किसी काम का नही होगा ऐसे मै अगर इन चेक पोस्ट पर बल नही होगा तो हालत को भयावह होने से कोई नही रोक पायेगा। दौरे में   केबी  शर्मा (नायव तहसीलदार)हल्का पटवारी तथा चैकीदार भी साथ रहे। 
Share on WhatsApp