विधायक मुकेश पटेल ने स्व.लीलारामजी वाणी के निवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

परिजनों से भेंट कर जताई शोक  संवेदना
नानपुर से देवेंद्र वाणी शुभम की रिपोर्ट
 आज दोपहर में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मुकेश पटेल स्व.सेठ श्री लीलाराम जी वाणी के बड़ चैक स्थित निज निवास पर आए व शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक पटेल ने कहा कि दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ है।

 विधायक महोदय को  स्व. वाणी जी  के ज्येष्ठ पुत्र तरुण वाणी ने वार्तालाप में  बताया की पूर्व विधायक वेस्ता जी पटेल और उनके पिताजी उस समय के मुख्य मंत्री दिग्विजय सिह जी से वाणी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने हेतु स्व. गिरधारी लाल जी वाणी (अधिवक्ता) के नेतृत्व में भोपाल गंतव्य कर सकारात्मक प्रयास किए और आज इसी का परिणाम है समाज के हजारों नवयुवक युवतियां  पिछड़ावर्ग कोटे का लाभ प्राप्त कर कैरियर में रोजगार और स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे है !
Share on WhatsApp