आलीराजपुर जिले में कोरोना ने दे दी दस्तक

कोराना पाजिटिव निकला एक मुस्लिम समाज का युवक
9 अप्रेल से ही जिला अस्पताल में आईसोलेशन है युवक, जांच रिपोर्ट आई पाजिटिव
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिले के उदयगढ़ क्षेत्र से एक कोरोना संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली है। जिसके चलते पूरे जिले में एसपी विपुल श्रीवास्तव ने 20 अप्रेल तक कफ्र्यू घोषित कर दिया है। पूरा जिला प्रशासन व पुलिस विभाग हाई अलर्ट पर हो गया है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि उक्त मरीज का नाम इंतजार खान है। जांच रिपोर्ट बुधवार को जैसे ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को मिली। सभी हरकत में आ गए। उक्त युवक मुस्लिम समाज से है जो कि गत कई दिनों से बीमार चल रहा था। जिसे जिला अस्पताल में 9 अप्रेल से ही भर्ती किया हुआ था। इस खबर के आने के बाद से ही पूरे जिले में यकायक हड़कंप की स्थिती है। सभी कह रहे है कि आखिर जिसका डर था वह हो ही गया। हालांकि जिला प्रशासन व जिले का स्वास्थ्य विभाग का महकमा पूरजोर तरिके से इस कोरोना संक्रमण बचाव कार्य के मे ऐहतियातनं लगा हुआ है। हमारे उदयगढ़ प्रतिनिधि राजेश जयंत ने बताया कि उक्त युवक इंतजार खान जनशिक्षक के पद पर कार्यरत है। जो कि 30 मार्च को कही से लौटा था। उसने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपा कर रखी थी जबकि वह सर्दी खांसी बुखार स ेपीड़ित था। निमोनिया भी उसे पाॅजिटिव निकला था। वह लगातार भाबरा कठ्ठीवाड़ा और दाहोद घूम रहा था। एक निजी लैब टेक्निीशयन और एक बंगाली डाक्टर के संपर्क में भी रहा। साथ ही जनपद में बनाए गए करुणा डेस्क पर भी इसने काम किया है। उज्जैन से आया था कोरोना पाजिटिव निकला मरीज
जिले में एक मरीज पाजिटिव मिलने के बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव सहित पूरा प्रशासनिक अमला व चिकित्सकों की टीम उदयगढ़ पहंुची और मरीज के घर व आसपास की जानकारी ली। उदयगढ़ क्षेत्र की चारों ओर की सीमाएं सील करने का काम आरंभ हो गया है। 
जिले में कोरोना संक्रमित की जानकारी के लिए जुड़े रहिए अलीराजपुर न्यूज के साथ।
Share on WhatsApp