पूरे जिले में कफ्र्यू व उदयगढ़ व आजादनगर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमित मिलनें से संपूर्ण जिलेे में 20 अप्रेल तक घर से नहीं निकलने की एसपी ने की अपील 
आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव  ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया  कि आज दिनांक 15-04-2020 को मोहम्मदद इंतजार खान पिता मकसूद खान, निवासी बाजार फलिया मैन रोड उदयगढ की कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित होनें की पाजीटिव रिपोर्ट की पुष्टि हुई है । संक्रमित व्यप्क्ति से संबंधित क्षैत्र उदयगढ एवं आजादनगर को संपूर्णरूप से कोविड-19 कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अलीराजपुर के आदेशानुसार दिनांक 20 अप्रेल तक संपूर्ण जिलें में कर्फयू घोषित किया गया है। 

अतः जिले की समस्त जनता से अपील की जाती है, कि वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाकधिकारी अलीराजपुर के कर्फयू निर्देशों का संपूर्णरूप से पालन करते हुये घर में रहे, घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन को सहयोग करे। साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा यह भी अपील की जाती है, कि मोहम्मद इंतजार खान पिता मकसूद खान निवासी बाजार फलिया मैन रोड उदयगढ के पिछले समय से सम्पार्क में जो-जो भी रहे हो, उन सभी से कपया अनुरोध है, कि वे अपनें बारे में निम्नलिखित नम्बरों पर जानकारी देनें का कष्ट करें।
1- पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर- 7587616819
2- अअपु जोबट श्री दिलीप बिलवाल- 7974949415, 7587616704
3- उपुअ एवं थाना प्रभारी उदयगढ श्री आशीष पटेल- 9424911211
4- उनि महेश रघुवंशी थाना उदयगढ- 9993788819
5- थाना प्रभारी आजादनगर श्री केलाश बारिया- 9174518446
6- उनि ईलापसिंह मुझाल्दा थाना आजादनगर- 6264396134

विशेष ब्रेकिंगः
पुलिस ने जिले में आने वाले सभी प्रकार के मार्गों को सील कर दिया गया है। साथ ही गुजरात राज्य की सीमा से सटे क्षेत्र में पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी है। खासकर सेजावाड़ा गरबाड़ा क्षेत्र की सीमा को क्यो कि अलीराजपुर व दाहोद जिले की सीमा के बीच के एक गांव में भी आज कोराना पाजिटिव मरीज निकला है। जिसके चलते सेजावाड़ा क्षेत्र को हाई रिस्क का हो जाने से पुलिस व प्रशासन ने यह कार्रवाई कर दी है। गुजरात से आने वाले मप्र के सभी मार्गो को बंद करने की कार्रवाई भी की जा रही है। 
Share on WhatsApp