भाजपा के सोडंवा मंडल अध्यक्ष ने अपने अंदाज में मनायी अंबेडकर जयंती

डूब क्षेत्र जाकर जरुरतमंदों को वितरित की राहत सामग्री
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोंडवा क्षेत्र हमेशा ही नये नये प्रयोग के लिए जाना जाता  है। ऐसा ही नया प्रयोग सोंडवा के भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत ने किया। श्री खरत ने डा भीम राव अम्बेडकर जयंती पर सरदार सरोवर बांध के डूब के ऐसे ग्रामों में पहंुचे जहाँ पर लाक डाउन के दौरान वहां रहने वालों को खाद्यान्न सामग्री मिलने का संकट धीरे धीरे बढ़ने लगा है। इसकी जानकारी खरत को मिलते ही मंगलवार अंबेडकर जयंती के दिन जयपाल खरत  मां नर्मदा के तट पर बसे गांव भिताङा,सुगट, झंडाना गांव में पहुंचे और   जरूरतमंद  102 परिवारों को तेल ,मिर्च, बेसन , प्याज ,आलू,आटा ,नमक,चावल सामग्री स्वयं अपने हाथों से वितरित की। 
लाक डाउन क्यों रखा गया है और कोराना बीमारी क्या है इस बाबद गांव वालों को समझाइश भी दी गई। खरत के साथ गए हुई डॉक्टर की पूरी टीम ने सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच भी की। इस दौरान  वालपुर  आयुर्वेदिक अस्पताल के  डा मेश्राम व उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गोली का वितरण भी ग्रामीणों द्वारा किया गया। लाक डाउन के दौरान ग्रामीणों की सुध लेने पहंुचे जयपाल खरत व चिकित्सकों की टीम के प्रति ग्रामीणों ने आभार भी माना और खुशी जताई।
 ग्रामीणों के अनुसार लाक डाउन के दौर में कोई तो उनकी सुध लेना पहंुचा यह उनके लिए बड़ी बात थी। क्यों कि सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के कई ग्राम दुर्गम पहाड़ी ईलाकों में स्थित है जहां पर या तो मोटर बोट से या फिर पहाड़ों की पगडंडी रास्ते से ही पहंुचा जा सकता है। 
Share on WhatsApp