कोरोना संक्रमण प्रशासन के साथ ही अब ग्रामीण वारियर्स ने भी चाक चैबंद कर दी है अपने ग्रामों और फलियों की सीमाएं

प्रशासन, पुलिस को वनांचल के ग्रामीण कर रहे पूरा सहयोग
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है, वैसे वैसे नागरिकों में उसके प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है, यहां तक कि ठेठ आदिवासी वनीय अंचल में बसे ग्रामीण भी कोरोना से डरने की बजाय उससे मुकाबले के लिए दो-दो हाथ करने के लिए आगे आ रहे है और प्रशासन एवम पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर सहयोग कर रहे है। ग्रामीण अंचल में कोरोना के प्रति जागरूकता का स्तर यहां तक बढ़ा हुआ है कि वे किसी बाहरी ही नही, अपने खुद के निकट रिश्तेदार के भी जो बाहर से आया हुआ हो उसके बारे में तत्काल प्रशासन को सूचित कर देते है। 
घर वालों और ग्रामीणों ने करवाया क्योरन्टीन
ग्राम बैज से ऐसी ही एक घटना ग्रामीण सूत्रों से पता चली। एक युवा, गुजरात के वापी शहर से गत दो दिवस पूर्व आया और स्थानीय ग्रामीणों में घुलने-मिलने की कोशिश करने लगा। उस युवक को उसके घर वालों और ग्रामीणों ने समझाया भी की वह सेल्फ क्योरन्टीन का पालन करें पर वह नही मान रहा था। ग्रामीण उसे घेराबंदी कट निकट ही बनी सोमेसपुरा मंडी परिसर में ले गए और वहीं से तहसीलदार संतुष्टि पाल को सूचित किया। जिसके बाद उसके क्योरन्टीन की कार्यवाही की गई। 

लॉक डाउन नही करवाने के लिए अड़ गया पटेल
विभागीय सूत्रों ने बताया कि ग्राम प्रतापपुरा-डुंगर गांव में ग्रामीण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम स्तर पर लोक डाउन करने पर सहमत थे और उसकी तैयारी कर रहे थे पर वहां के एक दबंग को यह नही सुहाया। बताते है कि वह गांव के लोगो पर घातक हथियार तक लेकर दौड़ा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। तहसीलदार सन्तुष्टिपाल द्वारा पुलिस दल भेजकर वहां ग्रामीण स्तर पर लॉक डाउन करवाने में ग्रामीणों की मदद की गई। 
ग्रामीण वारियर्स पूर्ण सचेत है अपने गांवों की सीमाओं पर
थाना प्रभारी ईश्वर चैहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रति ग्रामीणों में जागृति इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने खुद ही अपने क्षेत्रों की सीमाओं पर बाहरी आगंतुकों के प्रति सतर्कता बढ़ा दी है। ग्राम कोलयारी में सरपंच पति रतिलाल तोमर, ग्राम भोलवाट में स्थानीय पटेल और गुजरात सीमा पर गुनाता तिराहा पर ग्रामीण बारी-बारी से चैकसी में लगे है। वे न केवल बाहरी, वरन प्रशासन द्वारा क्योरन्टीन किए ग्रामीणों की गतिविधियों और उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है।
Share on WhatsApp