प्रभार मिलते ही आंजना ने जोबट किया ज्वाईन, अनुविभाग के बोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण
सुजीत कुशवाह-हर्षित शर्मा
सोंडवा/जोबट अलीराजपुर न्यूज प्रतिनिधि। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने जोबट एसडीएम अखिल राठौर की इंदौर में सीएम शिवराजसिंह द्वारा ड्यूटी लगा दिए जाने के बाद अब उनके स्थान पर सोंडवा एसडीएम सुश्री किरण आंजना को जोबट एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश गत दिवस जारी किए। आदेश जारी होते ही किरण आंजना ने आज जोबट पहंुचकर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया और जोबट अनुविभाग के क्षेत्र के दौरे पर गई।
सोंडवा में एसडीएम पद पर किरण आंजना प्रोबेशन अधिकारी के रुप में कार्यरत थी किंतु उनकी कार्यक्षमता व कार्यकुशलता को देखते हुए कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने उन्हें जोबट जैसे बड़े अनुविभाग का चार्ज सौंपा है। अब यह देखना गौरतलब होगा कि किरण मैडम अपने पूर्ववती एसडीएम अखिल राठौर के द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक कार्यों को किस ढंग से अपने व्यक्तित्व व हुनर से क्रियान्वित कर पाती है। जोबट पहंुचकर उन्हौंने तहसीलदार कैलाश सस्तिया व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों से बैठक लेकर चर्चा की और कोरोना संक्रमण के लिए जोबट क्षेत्र में किए जा रहे प्रशासकीय कार्य की समीक्षा करते हुए उनकी जानकारी प्राप्त की।
सोंडवा में सुश्री किरण आंजना मैडम का काम करने का प्रशासनिक तरिका अच्छा रहा है। वे सभी को साथ में लेकर काम करती है टीम वर्क से काम करना व कराना उनकी खासियत रही है। हालांकि कलेक्टर मैडम ने पहले आजादनगर एसडीएम महेश बड़ौले को जोबट का एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया था किंतु किन्हीं कारणों से उक्त आदेश निरस्त करते हुए किरण आंजना मैडम को यह प्रभार सौंपा। अब देखते है कि वे जोबट में कितना खरी उतरती है।
जोबट में एसडीएम का चार्ज लेने के बाद अलीराजपुर न्यूज को प्रभारी एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने बताया कि आज मैंने जोबट में ज्वाईन किया है। लाक डाउन क्षेत्र का निरीक्षण किया है। मेरी सभी नागरिकों से यही अपील है कि सभी अपने घर में ही रहे। प्रशासन अपनी व्यवस्था में लगा है नागरिकगण लाक डाउन का पालन अच्छी तरह से करे।
जोबट में एसडीएम का चार्ज लेने के बाद अलीराजपुर न्यूज को प्रभारी एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने बताया कि आज मैंने जोबट में ज्वाईन किया है। लाक डाउन क्षेत्र का निरीक्षण किया है। मेरी सभी नागरिकों से यही अपील है कि सभी अपने घर में ही रहे। प्रशासन अपनी व्यवस्था में लगा है नागरिकगण लाक डाउन का पालन अच्छी तरह से करे।
कलेक्टर मैडम का आदेश


