वैश्विक महामारी कोरोना में नानपुर में दिखा सर्वधर्म समभाव का भाव

तीसरे चरण में किया गया गांव से राहत सामग्री का वितरण
नानपुर से देवेंद्र वाणी शुभम
समाज सेवा मे अग्रणी स्थान रखने वाली साईं सेवा समिति ने नानपुर, जागरूक युवा मंच, मुस्कान उपहार ग्रुप, गोपाल गोशाला, वाणी, मुस्लिम, बोहरा, राठौड़, माली, प्रजापत, वर्मा, ब्राह्मण, एकल परिवार आदि में गांव व आसपास के क्षेत्रो मे जरुरत मंद व्यक्तियों को खाद्य सामग्री वितरित की। साईं समिति के प्रमुख श्री प्रदीप क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया की लॉक डाऊन के दौरान दिहाड़ी मजदूर, सफाई कर्मी सहित निचली बस्ती के साथ जरुरत मंद लोगो को समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक सामग्री आटा, चावल, दाल, मीठा तेल, नमक, पीसी मिर्च, हल्दी, आलू, प्याज, लसहन, साबुन, माक्स सहित बच्चों के लिए बिस्किट के पैकेट दिए जा रहे है। 
इस विपदा की घड़ी मे अनेक समाज सेवियो सहित गांव के आमजन द्वारा आर्थिक सहयोग के साथ साथ गेहूं, चावल, व अनेक सामग्री प्राप्त हो रही है। समिति द्वारा आपदा राहत कोष का खाता भी खोला गया है जिसमे नगर के  बाहर से भी लोगो का सहयोग मिल  रहा है। प्रतिदिन समिति सदस्यों द्वारा द्वारा सामुदायिक सभा कक्ष मे लगातार तीसरे चरण में कच्ची सामग्री के पैकेट तैयार किये जाकर वितरित की जा रही है। समिति के अन्य सदस्य नितिन वर्मा ने इस प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए कहा की रोजाना हम देखते गरीब के चेहरे पर दुःख व वेदना, यही जगा देती हमारे मन मे उन के प्रति संवेदना, इस नर सेवा नारायण सेवा का भाव संजोये आमजन से एक अपील की गई थी। जिसमे अनेक लोगो द्वारा समिति का सहयोग किया गया, समिति का प्रत्येक सदस्य मन प्रण से इस सेवा कार्य मे जुटा हुआ है,। 
सेवादार तरूण राठौर ने बताया कि गरीब व जरूरत मंद व्यक्तियों के अलावा उन बेजुबान जानवरो कि भी समिति ने सुध ली है, आमजन के सहयोग से घास (चारे ) कि व्यवस्था कि गई है, आवारा पशुओ को इस भीषण गर्मी मे आम चैराहे पर शुद्ध पीने के पानी कि व्यवस्था कि जा रही है !पशु पक्षियों के लिए अपने अपने घरो मे पानी का कटोरा व दाने डालने कि अपील कि गई है ! श्री राठौर ने कहा कि हमारी टीम दया के सही पात्रो का चयन कर उनकी मदद करने मे सहायता करती है ! देवेंद्र वाणी पत्रकार ने समिति के उद्श्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व गुजरात राज्य व अन्य प्रदेशो से  आये मजदूरो का चिकित्सा टीम द्वारा परिक्षण कर उन्हें भोजन करवाकर उन्हें अपने गंत्वय तक भिजवाया गया।
 समिति दिवाळी दशहरा, सहित अनेक त्योहारों पर गरीब वर्ग मे निराशा का भाव न आये उनके लिए उपहार किट बाटती है ! ऐसे पुनीत व राष्ट्र सेवा मे शफाकत दाऊदी, नवलसिंह मंडलोई, गणपत चैहान अध्यापक, नीलेश जायसवाल, राजेश  राठौड़ पत्रकार,  शरद क्षीरसागर  नीलेश जायसवाल,   मोहित राठौड़, गोलू राठौड़,  अनिल माली ,तेजमल माली, राहुल माली  अनिल वाणी, डॉ रजनीकांत वाणी राकेश प्रजापत,अर्जुन प्रजापत साजिद वारसी, मकसूद खान, कमलेश नागर, अंतिम त्रिवेदी, मोहन पाटीदार,प्रताप भाटी, सहित ,  युवा जागरूक संघ की पुरी टीम  का भी सराहनीय योगदान  रहा साथ ही अनेक सदस्यों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। साथ ही सभी ने ये प्रण लिया कि जब तक ये लॉक डाउन खत्म नही होगा हम उन्हें सतत इस तरह की जन सहयोग से सहायता करते रहेंगे।

Share on WhatsApp