सुबह कुक्षी में दफनाया जाएगा
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ग्राम बड़ी खट्टाली के बोहरा समाज के प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई जौहरअली की पत्नि खतीजा जौहर अली की 65 साल की उम्र में शनिवार रात 8 बजे करीब अटैक आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खतीजा शाम को अचानक बेहोश हो गई थी। जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए समीप के अस्पताल के चिकित्सक को बुलवाया गया। किंतु चिकित्सक के आने के पूर्व ही खतीजाबेन की मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने आकर उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वजह से बोहरा समाज व ग्राम में शोक छा गया। ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने खतीजा बेन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि खतीजा बेन को रविवार को सुबह कुक्षी के बोहरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।