अभाविप के पूर्व नगर अध्यक्ष रुपेश मकवाना के पिता थे ओम भाई
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और पेशे से बस स्टेंड पर टेलरिंग का काम करने वाले श्री ओमप्रकाश पिता रामचंद्र मकवाना 48 का शनिवार अपरान्ह 4.30 बजे करीब हार्ट अटैक आने से उनके एमजी रोड़ स्थित घर में ही दुखद निधन हो गया। आप अभाविप के पूर्व नगर अध्यक्ष रुपेश मकवाना के पिता थे। ओमभाई के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री का विवाह दो माह पूर्व ही हुआ है। ओम भाई की अंत्येष्टि रविवार की सुबह 8.30 बजे होगी। ओम भाई बेहद सहज, सरल व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।ओम भाई मकवाना का असमय ही इस दुनिया से विदा ले लेना सभी को झकझोर गया है जिसने भी ओम भाई के निधन के समाचार सुने वे सभी हतप्रभ रहे गए। ओम भाई स्वस्थ्य थे और दोपहर में खाना खाकर आराम किया। उसके बाद उठे और पीछे जाकर पानी पीकर आए वापस पलंग पर बैठे और कुछ ही देर में उनके सीने में दर्द उठा और देखते ही देखते उनका प्राणांत हो गया। घर वाले उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सके। मकवाना के परिवार में उनके माता पिता व उनके बड़े भाई सहित भरा पूरा परिवार है।
उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, पार्षद रीतेश डावर, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर खापर, भाजयुमो के गिरिराज मोदी सहित अभाविप, भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। मां सारेगामा ग्रुप के सपन जैन, कमलेश जोशी आदि ने भी मकवाना के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
