आलीराजपुर के पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहे डा एनएस डावर का हार्ट अटैक से निधन

श्री डावर जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के छोटे भाई व खरगोन सीएमएचओ रजनी डावर के पति थे,
आजादनगर भाबरा में शोक की लहर
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर सालों से पदस्थ रहे चिकित्सक डा एनएस डावर का 11 अप्रेल शनिवार को खरगोन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। डाक्टर डावर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रहते हुए गत वर्ष 30 जून 2019 को ही सेवानिवृत्त हुए थे। आप जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के छोटे भाई थे। डाॅक्टर डावर की पत्नि श्रीमती रजनी डावर खरगोन में सीएमएचओ के पद पर कार्यरत है। सेवा निवृत्त होने के बाद से डा डावर अपनी सीएमएचओ पत्नि डावर के साथ ही निवासरत थे। डा डावर बेहद हंसमुख मिलनसार सहज व सरल प्रवृत्ति के इंसान थे। डाॅ डावर के आकस्मिक निधन से जिला अस्पताल आलीराजपुर के स्टाफ में शोक व्याप्त हो गया। डाॅ साहब यहां पर 30 सालों से पदस्थ रहे थे। इस कारण से उनका सभी से अच्छा व्यवहार था।
इन्हौंने जतायी शोक संवेदना 
डाॅ डावर के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, विधायक मुकेश पटेल, विधायक कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल, भाजपा नेता पिंटू सेठ जायसवाल, आलीराजपुर सीएमएचओ डाॅ प्रकाश ढोके, सिविल सर्जन डा केसी गुप्ता, दंत चिकित्सक डा प्रमेया रेवड़िया, सेवानिवृत्त डा मंडल, जिला अस्पताल स्टाफ में दिलीप पंवार, राजेंद्र सोलंकी, सहित बड़ी संख्या में जिले के नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है। डा डावर की अंत्येष्टि रविवार को सुबह आजादनगर भाबरा जिला अलीराजपुर में उनके गृहग्राम में होगी। 
Share on WhatsApp