फील्ड में घूमती कार्यकर्ता के लिए कोराना संक्रमण में सुरक्षा है जरुरी
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
महिला बाल विकास परियोजना सोंडवा अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं को मास्क का वितरण किया गया। कोरोना संकट अंतर्गत 24 मार्च 2020 से राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बन्द रखा गया है, किन्तु आवश्यक सेवाओ जैसे स्वास्थ्य सेवाओ, पूरक पोषण आहार को सशर्त जारी रखा गया है, लॉक डाउन अवधि के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ के द्वारा दी जाने वाली घर पहुच पोषण आहार सेवाओ के दौरान कोविड-19 से बचाव के साधन जैसे मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्ज आदि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश होने से परियोजना सोंडवा अंतर्गत आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं को आजीविका मिशन द्वारा तैयार किये गए मास्क का वितरण किया गया।
साथ ही विभाग द्वारा प्रदाय मेडिशिन किट में उपलब्ध सेनिटाइजर पहले ही प्रदाय किया जा चुका है। आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को मास्क वितरण के दौरान पोषण आहार वितरण में क्या आवश्यक सावधानियां रखना है इस संबन्ध में भी समझाइश दी जा रही है ।परियोजना अधिकारी सोंडवा सन्तोष अलावा द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान अनुसार भी पोषण आहार निरन्तरता आवश्यक होने से परियोजना अंतर्गत टेक होम राशन एव रेडी टू इट में मुरमुरे का वितरण घर घर जाकर 3 तीन सप्ताह का एक साथ वितरण किया जाना है , इसलिए सावधानिया रखना आवश्यक होने से मास्क ओर सेनिटाइजर का वितरण किया जा चुका है, ग्लब्ज कि भी व्यवस्था कर ली जाएगी ।

