जोबट तहसीलदार कैलाश सस्तिया पहुंचे ग्राहक बनकर, किराना दुकान को किया सील
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विगत कई दिनों से लॉक डाउन जारी है उसके बावजूद भी कुछ किराना व्यापारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। इन दुकानदारों को न तो अपनी स्वयं की चिंता ह,ै न हीं अपने ग्राहकों की चिंता है। इनको तो सिर्फ अपने व्यापार से मतलब है।जोबट मे लाँक डाउन होने के बावजूद भी ग्राहकों को दुकान के अंदर खड़ा कर धड़ल्ले से सामान बेचा जा रहा है। ऐसा ही वाकया गुरुवार को जोबट के तिलक मार्ग स्थित महाकाल ट्रेडर्स में देखने को मिला। तहसीलदार कैलाश सस्तीया लॉक डाउन के चलते बाजार में घुम ही रहै थे इसी बीच किराना दुकान खुली हुई दिखी तो उसे सील कर दी गई।
जोबट एसडीएम अखिल राठोड ने किराना दुकानदारों को होम डिलीवरी का आदेश दे रखा उसके बावजूद भी तिलक मार्ग स्थित महाकाल ट्रेडर्स के व्यापारी राजेंद्र वाणी दुकान खोल कर ग्राहकी कर रहा था। इस बात का पता जब जोबट तहसीलदार कैलाश सस्तिया को लगा तो वह दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे ओर वहां जाकर देखा तो कई लोग सामान लेने के लिए दुकान के अंदर उपस्थित थे। यह सब देखकर तहसीलदार भड़के और तुरंत दुकान को सील कर दिया गया।
तहसीलदार केलाश सस्तिया ने बताया कि दुकानदारों को केवल होम डिलीवरी के लिए अनुमति दे रखी है उसके बावजूद भी व्यापार करना गलत है ऐसे समय सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए उसके बावजूद भी लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस कार्रवाई में उनके साथ आर आई पंकज चोहान व पुलिस बल सहित राजस्व के कर्मचारी मौजूद थे।

