उदयगढ़ जनपद एवं खंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों की शानदार पहल

मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाएं 7 लाख 30 हजार 265 रुपए 
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
 उदयगढ़ जनपद  एवं खंड शिक्षा कार्यालय के तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया है। वैश्विक महामारी के रूप में उभरी कोरोना  से लड़ रही सरकार के हाथ मजबूत करने की दिशा में क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों का यह कदम सराहा जा रहा है। 

जनपद सीईओ पवन शाह, बीईओ रीता डावर  एवं बीआरसी आर एस सोलंकी ने आगे आकर इसकी शुरुआत की और बाद में विभाग के तमाम कर्मचारी भी इसमे जुड़ गए। दोनों विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिलकर अपने 1 दिन का वेतन कुल  730265ध्- सात लाख तीस हजार दो सो पैसठ रु मुख्यमंत्री राहत कोष में  जमा करवाया। इस शानदार पहल में मंडल संयोजक  ज्ञानसिंह चैहान, लेखापाल हेमंत चैहान,  कर्मचारी संगठनों की भी अच्छी मेहनत रही।  वैश्विक महामारी  से जंग  के इस दौर में उदयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी तन मन धन से सेवारत होकर कर्मवीर योद्धा एवं प्रेरक के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
इस पहल की एसडीएम जोबट अखिल राठौर एवं कलेक्टर अलीराजपुर सुश्री सुरभि गुप्ता ने सराहना की है।

Share on WhatsApp