हरसोला वणिक समाज ने पीएम सहायता कोष में दिया 51 हजार रुपए की राशि का चेक
सेवानिवृत्त शिक्षिका सिंधु कावले ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 हजार रुपए
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए नगर के विभिन्न समाजजन व नागरिक व्यक्तिगत तौर पर नागरिक गण आगे आ रहे है। इसी क्रम में हरसोला समाज की ओर से 51 हजार रुपए की राशि का चेक कलेक्टर सुरभि गुप्ता को समाजजनों ने पीएम सहायता कोष के नाम से दिया। वही दूसरी ओर सेवानिवृत्त शिक्षिका सिंधु कावले मैडम ने भी अपनी ओर से 51 हजार रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष से नाम का कलेक्टर को सौंपा। इसके पूर्व नगर के असाड़ा राजपूत समाज की ओर से भी खाद्यान्न सामग्री का वितरण नगर के जरुरत मंदों को किया जा चुका है। आपदा की इस घड़ी में हर कोई अपने स्तर से प्रदेश व देश की मदद के लिए सहयोग कर रहा है। इस प्रकार से अलीराजपुर के नागरिकों व समाजों ने अपना सहयोग देकर एक मिसाल पेश की हैं।
सेवा निवृत्त शिक्षिका कावले मैडम ने दिए 51 हजार रुपए
कोरोना वायरस की इस महामारी से निपटने हेतु आलीराजपुर निवासी एक सेवानीवर्त्त शिक्षिका ने मदद के हाथ आगे बढ़ा कर एक मिसाल कायम की हैं।यहां नगर की आमला लाइन निवासी सेवानीवर्त्त शिक्षिका सिन्धु कावले ने संकट की इस घड़ी में उदारता प्रकट करते हुए अपनी तरफ से कलेक्टर सुरभि गुप्ता को 51 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए सौंपा। शिक्षिका के इस पुनीत सद्कार्य से प्रसन्न होकर जिलाधीश एवं नगर के सभी प्रबुद्ध वर्ग ने उनकी मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया है।
हरसोला वणिक समाज ने दिए 51 हजार रुपए राशि का चेक
कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से बचने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा देश मे 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया हुआ है। इस लाकडाउन मे गरीब एवं जरूरतमन्द को सहायता पहुँच सके। इस हेतु प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दान दाताओ से प्रधानमंत्री सहायता कोष में अपना सहयोग करने का आव्हान किया है। प्रधानमंत्री के आव्हान पर जिलेभर के दानदाता अपनी ओर से सहायता राशि पीएम सहायता कोष में जमा करवा रहे हैं इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर के हरसोला समाज के लोगो द्वारा कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता को 51 हजार रुपये का चेक सौपा हैं। हरसोला समाज के मीडिया प्रभारी गिरिराज मोदी ने बताया कि गुरुवार को हरसोला वणिक समाज आलीराजपुर द्वारा समाजजनों से सहयोग राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया, ताकी जरूरतमन्द तक सहयोग पहुच सके। समाज के अध्यक्ष भरत भाई मोदी,पूर्व अध्यक्ष राजू भाई मोदी, समाज के वरिष्ठ किशोर भाई शाह,कल्पेश सराफ द्वारा समाज के वाट्सप ग्रुप मे कोरोना संकट की घड़ी में समाज को ओर से राशि एकत्रित कर पीएम सहायता कोष में जमा करवाने की अपील की गई थी। जिसके बाद समाज के दान दाताओ द्वारा बढ़चढ़कर इस पुनीत कार्य मे सहयोग राशि की घोषणा कर मानवता का परिचय दिया गया। इस संकट की घड़ी 51 हजार रुपये की राशि एकत्र होने के बाद समाज का 1 प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचा जहां कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता को सहयोग राशि का चेक जमा करवाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री किशोर शाह,समाज के पूर्व अध्यक्ष राजू मोदी, कल्पेश सराफ, मोंटू शाह,मोंटू शाह, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सराफ,पुष्पलता शाह मौजूद थे।

