फायर बिग्रेड वाहन ने बुझाई आग
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
समीप के ग्राम चमारबेगड़ा में एक खलिहान में रखे गेहूं के पुले जलकर खाक हो गए। खेत घर के करीब होने से ग्रामीण ने धुआं उठता देख लोगों को सूचना की। ग्रामीण आग बुझाने दौड़े लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व डायल 100 पर दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना शुक्रवार सुबह 10रू30 बजे की है। ग्राम के राजू कनेश ने बताया कि छगन पिता अमरसिंह सेनकुंआ फलिया चमारबेगड़ा के खेत के खलिहान में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारण से आग लग गई। किसान का खेत भी घर से करीब ही है। गेहूं के पूलों के ढेर से धुआं निकलता देख ग्रामीण ने गांव में सूचना दी। सभी ग्रामीण सूचना मिलते ही आग बुझाने दौड़े लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। ग्रामीण ने बताया कि किसान ने गेहूं की कटाई करके खेत में खलिहान बनाया था। जल्दी ही निकालने वाले थे, लेकिन तब तक आग लग गई।
पटवारी नितेश अलावा से मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 12 क्विंटल गैहु के कटे पुले जलकर राख हो गये। समय रहते बकाए पुले हटा लिये गये थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पटवारी जांच कर मौका मुआयना कर रहे है।
