आलीराजपुर जिले की सरकारी-दरबारी खबरें व क्राईम बुलेटिन

सांसद डामोर कल आएंगे आलीराजपुर, कलेक्टोरेट में बैठक में लेंगे जानकारी 
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
कोरोना वायरस को लेकर शासन प्रशासन द्वारा अपनी और से पुरा दमखम लगाकर क्षेत्र में वायरस का प्रभाव ना हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है वहीं केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की शिवराजसिंह चौहान की सरकार द्वारा लॉक डाउन के चलते विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को तकलीफ ना हो इसके लिए जन सुविधाए पहुंचाई जा रही है इसकी जानकारी लेने के लिए सांसद गुमानसिंह डामोर आलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे। कलेक्टर सुरभि गुप्ता व अन्य अधिकारियों से भेटकर विकासखंडवार दी जा रही सुविधाओं व वर्तमान स्थिति की समीक्षा इस दौरान की जाएगी। 
सांसद प्रतिनिधि नागरसिंह चौहान ने बताया कि सांसद डामोर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधिए उज्जवला गैस के निशुल्क 3 माह तक वितरण, मप्र शासन द्वारा पात्रता पर्ची प्राप्त लोगों को 3 माह का राशन वितरण एवं जिन लोगों के नाम पात्रता सूची में नहीं है उनके लिए निशुल्क राशन सामग्री गेहुं चावल का वितरण, वृद्धा अवस्था पेंशन, प्रधानमंत्री जनधन खाते में भेजी गई राशि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर वर्तमान में क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर किए गए कार्य की समीक्षा करेंगे। चौहान ने बताया कि सांसद डामोर द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी। 
नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल ने भी वितरित की राहत सामग्री
नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री संतोष परवाल मकू सेठ ने भी लाक डाउन के दौरान जरुरत मंद परिवारों को अपनी ओर से खाद्यान्न सामग्री का वितरण नगर में किया। इस दौरान जरुरत मंद परिवारों के पास परवाल स्वयं सपत्निक पहंुचे और उन्हें खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए।इस दौरान श्रीमती बबली परवाल, जैन समाज के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार जैन मोंटू आदि उपस्थित थे।  
अलीराजपुर न्यूज का क्राईम बुलेटिन

शाम को खाट पर सोया अधेड़ तो फिर उठ ही नहीं पाया,मौत पर पुत्र ने दी पुलिस को जानकारी 
जिले के थाना क्षेत्र नानपुर के ग्राम तिती में गत दिवस शाम को ग्राम का बहादुर पिता नरसिंह बघेल उम्र 50 साल घर के आंगन मंे खाट पर लेटा हुआ था। शाम को 7 बजे करीब पुत्र सुरेश ने पिता बहादुर को आवाज लगाई कि उठीए और खाना खा लो। पिता ने कोई जवाब नहीं दिया तो सुरेश ने खाट के समीप जाकर उसको हिला कर उठाया तो बहादुर के शरीर में कोई हरकत ही नहीं हुई। इस पर सुरेश ने तुरंत पुलिस को और अपने रिश्तेदारों को खबर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
लाक डाउन के घूमने वालों की बाइकें पुलिस ने की जब्त
जिला मुख्यालय पर लाक डाउन का उल्लंघन करने वाले और बाइक पर घूमने वाले कई लोगों की पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाक डाउन के दौरान उक्त बाइक सवार नगर के मुख्य मार्गों पर लाक डाउन में बाइक पर लगाए प्रतिबंध के बावजूद भी घूम रहे थे। जिसके चलते पुलिस विभाग ने उक्त कार्रवाई की है। 
जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो से धारा 107, 116(3) जा.फौ. के तहत् 02 प्रकरण एवं 04 आरोपियों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो द्वारा दिनांक 07-04-20 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 02 चालान करते हुए 500 रू. का समंस शुल्क वसूला गया हैं।       
                                                                                                                                                                      जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित 
कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन किया जाकर सहायक सदस्यों की बैठक का आयोजन कलेक्टर सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित बैठक मंे पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री एसके मालवीय, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई सहित अन्य समूह से जुडे अधिकारीगण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिधिनिगण, व्यापारी एवं व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं लाॅक डाउन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आवष्यक वस्तुओं की उपलब्धता की सुनिष्चितता पर चर्चा की गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिनिधिगण का आह्वान करते हुए कहा लाॅक डाउन के निर्देषों के पालन में जो सहयोग मिला है वह आने वाले दिनों में भी अनवरत प्रदान करें। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने लाॅक डाउन निर्देषों का पालन नहीं करने वालों के साथ सख्ती के निर्देष दिए। उन्होंने लाॅक डाउन की स्थिति के मद्देनजर आवष्यक वस्तुओं जैसे किराना सामग्री, फल-सब्जी, दूध, मेडीकल सामग्री आदि की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिष्चित हो इसके संबंध में समीक्षा की। उन्होनंे संबंधित व्यापारी प्रतिनिधियों से उक्त सामग्री उपलब्धता की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देष दिए कि आवष्यक वस्तुओं की उपलब्धता और परिवहन संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रषासन से अपेक्षित सहयोग हेतु संपर्क करें। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रषासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में जिलेवासी सहयोग करें। कोरोना संक्रमण हाॅट स्पाॅट एवं अन्यत्र स्थानों से आने वालों की जानकारी तत्काल प्रषासन को दें। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. प्रकाष ढोके ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु किये जाने वाले उपाय और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक मंे उपस्थित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिगण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सभी से सोषल डिस्टेन्सींग, बार-बार हाथ धोने, मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की बात बताई गई। 
कोरोना वायरस के कारण संकट की घडी में बैंक सखियां ग्रामीणों तक पहुंचा रही वित्तीय सेवाएं
कोरोना वायरस के मद्देनजर लाॅक डाउन की स्थिति में ग्रामीणों और जरूरतमंदों तक जिले में बैंक सखियां वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। जिले में बैंक सखियां ग्रामीणों, दिव्यांग, बुजुर्गों, पेंषन धारियों सहित अन्य जरूरतमंदों तक वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के कार्य में जुटी हुई है। साथ ही उक्त बैंक सखीयां कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दिषा निर्देषों का पालन करते हुए ग्रामीणों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है और ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने हेतु आवष्यक जानकारी प्रदान भी कर रही है। वहीं बैंक सखियां सोषल डिस्टेंन्सींग का पालन सुनिष्चित कराते हुए, साबुन और हैंड सेनेटाइजर से बार-बार हाथ साथ करने, मास्क लगाकर रहने की जानकारी भी दे रही है। 

Share on WhatsApp