लाडबाई पटेल ने 100 परिवारों को और नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने वार्ड एक में वितरित की राशन सामग्री,
विधायक मुकेश पटेल भी कर चुके है एक लाख रुपए का दान
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
विश्वव्यापी महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण शहर में गत 25 अप्रैल से जारी लॉक डाउन के कारण कई गरीब परिवारो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिती में नगर के रसूखदार राजनीतिक परिवार बोरखड़ के पटेल परिवार की दो महिलाओं जो कि आपस में सास बहू है दोनों ने लाक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को अपनी ओर से खाद्यान्न सामग्री वितरित की। इसके पहले भी पटेल परिवार के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 500 जरुरत मंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री दे चुके है। इस प्रकार अब तक यह परिवार एक हजार परिवारों की मदद कर चुका है। वही इसी परिवार के विधायक मुकेश पटेल भी अपनी ओर से कलेक्टर को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक जमा करा चुके है। इस प्रकार पूरा पटेल परिवार ही लाक डाउन के दौरान जरुरत मंदों की मदद के लिए आगे आया हुआ है।
पूर्व विधायक स्व. वेस्ताजी पटेल की धर्मपत्नी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल की माताजी लाडबाई पटेल ने बुधवार को ग्राम बोरखड में 100 गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान नपाध्यक्ष सेना पटेल और पुष्पराजसिंह पटेल मौजूद थे। इस संबंध में जिकां अध्यक्ष पटेल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते संपूर्ण क्षेत्र लॉक डाऊन है। जिसके कारण कई गरीब परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मेरी माताजी ने अपनी और से 100 गरीब परिवारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन वितरित किया। जिसमें आटा, चावल और दाल सहित अन्य सामग्री शामिल थी।
पटेल ने बताया कि संकट की इस घडी में किसी भी गरीब परिवार को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति 24 घंटे में कभी भी हमसे संपर्क कर खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य सहायता प्राप्त कर सकता है।
जरूरत मंद परिवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने बांटी खाद्य सामग्री’
विगत एक पखवाड़े से नगर में जारी लॉक डाउन ऐसे परिवारों के लिए मुसीबत बन गया जो दिहारी मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते है। तथा कुछ ऐसे भी निर्धन परिवार है जो मदद की आस लगाए हुवे बैठे है कि संकट की घड़ी में कोई उनकी मदद करने आयेगा। मुसीबत कि इस घडी मे स्थानीय पटेल परिवार बोरखड़ सामने आया है और नगर के ऐसे ही जरूरत मंद परिवारों की मदद कर उन्हें खाद्य सामग्री वितरण कर रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने पटेल परिवार बोरखड़ के तत्वाधान में नगर के वार्ड क्रमांक 01 राक्सा में निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। जिसमे आटा, चावल, दाल सहित अन्य सामग्री थी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने बताया है कि हमारे परिवार द्वारा अभी दो चरणों मे एक हजार परिवार के लोगो को खाद्य सामग्रीया वितरित की गई है। आज नगर के वार्ड क्रमांक 01 राक्सा क्षेत्र में जरूरत परिजनों को खाद्य सामग्री दी है। आगामी दिनों में आगे भी हमारे परिवार द्वारा नगर की विभिन्न गरीब बस्तियों में खाद्य सामग्री वितरण की जावेंगी। हमारा परिवार संकट की उस घड़ी में नगरवासियों के साथ खड़ा है। किसी भी परिवार को भूखा नही सोने दिया जाएगा। उन्होंने जरूरत मंद लोगो से आह्वान किया है कि वह हमारे निवास स्थान पर आकर कभी भी खाद्य सामग्री ले जा सकते है। श्रीमती पटेल ने नगरवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के चलते जिला एवं स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाईजरी का पालन करे। जिससे कोरोना को हम हरा सके। खाद्य सामग्री मिलने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस लेकर नपाध्यक्ष ओर पटेल परिवार के इस नेक कार्य की सराहना कर उनका आभार जताया है।


