अलीराजपुर न्यूज पोर्टल की खबर का असर

पोर्टल पर प्रकाशित समाचार के बाद 40 परिवारों को खाद्य व चावल प्राप्त हुआ 
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
लाकडाउन के कारण क्षेत्र में कई गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री की तकलिफों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर अलीराजपुर न्यूज पोर्टल पर दिनांक 1 अप्रेल को प्रकाशित समाचार जिसमें अशोक पिता बुधा व अन्य ग्रामिनो ने बताया था की वे बड़ी खट्टाली मै निवास कर्ते है तथा उन्हें खाद्य की पर्चियाँ प्राप्त नहीं हुई थी ग्राम पंचायत के सचिव अमरसिंह तोमर एवं पटवारी नितेश अलावा ने तत्काल वस्तु स्तिथि का पता लगाया तथा ग्राम बड़ी खट्टाली के अती गरीब परिवारों को जिनकी संख्या लगभग 40 है उन्हें दिनांक 6 अप्रेल एवं 7 अप्रेल को सोसाइटी से निशुल्क 40 परिवारों को खाद्य व चावल प्रदाय करवाए। सचिव ने बताया की वर्तमान में 20 परिवार को गेहूँ , चावल , प्रदाय करवाना है। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी इनदरसिह पटेल के मार्गदर्शन मै 25 परिवारों को जनपद पंचायत द्वारा दाल, तेल , मिर्ची , मसाला प्रदाय किया है। पटेल ने बताया की शीघ्र ही जरूरत मंद एवं चिन्हित परिवारों को शाशन स्तर से शीघ्र ही मदद दिलवाई जावेगी ।ग्राम पंचायत सचिव अमरसिंह तोमर व पटवारी नितेश अलावा ने इस प्रतिनिधी को बताया की ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 1500 मास्क का वितरण किया जा चुका है यदि मास्क की और आवश्यकता होगी तो क्रय कर बँटवाये जावेंगे। लाँकडाउन के दोरान ग्राम पंचायत सचिव , जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अडिकारी व पटवारी एवं रोजगार साहयक काफी सक्रियता से जरूरत मंदो को मदद कर रहे है।
Share on WhatsApp