अलीराजपुर न्यूज पर किजीए नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के हनुमान जयंती श्रंगार दर्शन

मंदिर भक्त मंडल ने कहीं पर भी नहीं होने दी श्रद्धालुओं की भीड़,
राजवाड़ा के श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के लाईव दर्शन की व्यवस्था
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
चैत्र सुदी पूर्णिमा के अवसर पर नगर में बुधवार को श्रीहनुमान जयंती का पर्व लाक डाउन के साए में मनाया जा रहा है। नगर के प्रमुख श्री हनुमान मंदिरों में सुबह जन्मोत्सव आरती के बाद मंदिर लगभग बंद कर दिए गए है। कुछ मंदिर में सिर्फ बाहर से ही इक्का दुक्का श्रद्धालुओं को दर्शन की व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस के चलते घोषित लाक डाउन का असर हनुमान जयंती पर्व पर भी देखा गया। सभी मंदिरों ने हनुमान जयंती पर्व के धार्मिक आयोजन स्थगित कर दिए। हालांकि इस दिन सुबह सुबह सभी मंदिरों में जन्मोत्सव की आरती अवश्य ही मंदिर पुजारियों के द्वारा उतारी गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं उमड़े इसके लिए पुलिस तैनात थी।

श्री श्री 1008 श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा
 नगर के सबसे प्रसिद्ध 1008 श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर बाबा की जन्मोत्सव आरती उतारी गई। जिसका लाईव प्रसारण यू ट्यूब पर किया जिसे कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर आॅन लाईन देखा। यह मंदिर के इतिहास में पहला अवसर है कि बाबा के आन लाईन दर्शन की व्यवस्था भक्त मंडल की ओर से की गई। जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। यहां पर मंदिर पुजारी श्री विठ्ठलप्रसाद शर्मा ने आरती उतारी। इसके पश्चात मंदिर के बाहर का दरवाजा बंद कर दिया गया। इक्का दुक्का श्रद्धालुजन आते जाते रहे और बाहर से ही बाबा के दर्शन कर वापस लौट गए। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी पंडित घनश्यामदासजी ने आरती उतारी। इसी प्रकार दूसरे अन्य सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों के भी यही स्थिती रही।
अलीराजपुर न्यूज ने सुबह 6 से लेकर 6.30 बजे तक नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के जन्मोत्सव पर्व पर हुए बाबा के विशेष श्रंगार के चित्र सभी श्रद्धालुओं के लिए अपने पोर्टल पर उपलब्ध करवाए है। ताकि लाक डाउन के दौरान सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों पर ही रहे और सिर्फ एक क्लीक कर नगर के प्रमुख 6 हनुमान मंदिरों में बाबा की मूर्ति के श्रंगार दर्शन कर पर्व की रस्म अदायगी कर सके।
श्री बड़े हनुमानजी शनि मंदिर प्रांगण

              श्री पंचमुखी हनुमानजी  

श्री खेड़ापति हनुमानजी सीएस आजाद मार्ग

 श्री झंडा चौक  हनुमानजी

 श्री रामदास हनुमानजी तुलसी माता चौराहा

अलीराजपुर न्यूज पोर्टल व आलीराजपुर मीडिया ग्रुप की ओर से सभी नागरिकों को श्री हनुमान जयंती पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी नागरिकों से निवेदन अपने घर में रहे सुरक्षित रहे।
Share on WhatsApp