महामारी खत्म करने को जलाए दीपक, मोमबती व टार्च

दीप पर्व सा जगमग हो उठा खट्टाली का हर गली मोहल्ला 

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
बड़ी खट्टाली में  कोरोना से लड़ाई में एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जिला सहित ग्राम बड़ी खट्टाली भी जगमग हो उठा। रात के नौ बजते ही लोग अपने घरों के दरवाजे, छत और बालकनी में एकत्र हुए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिये, मोमबत्ती और मोबाइल के टार्च जलाए।
लोगों ने अंधेरे और कोरोना को परास्त करने का हौसला दिखाया। लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद की, इसके बाद दिये जलते ही चारों तरफ का माहौल रोशनी से जगमग हो गया। जिला अलीराजपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिये जलाने की एकजुटता से नजारा दिवाली के उत्सव जैसा था। प्रधानमंत्री के आह्वान का असर देखने को मिला। सभी ने कोरोना भगाओ, समाज बचाओ का प्रदर्शन किया।
Share on WhatsApp