विधायक के मार्गदर्शन में जोबट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया’

जरुरत मंदों को मिली राहत
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
जोबट विधायक कलावती भुरीया के सफल मार्गदर्शन में जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, विधायक प्रतिनिधि मोनू भैया ,व  जितु अजनार, व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं  ने दूसरे चरण में जोबट नगर के सेकड़ो गरीब परिवारो को  खाने का राशन उपलब्ध कराया।  सभी को आश्वासन दिया गया कि  किसी भी परिस्थितियों में गरीब परिवार का ध्यान रखा जायेगा आप घबराये नही हम हर परिस्थिति में आप के साथ खड़े है और हमेशा रहेंगे,इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ता रफीक एवरग्रीन,रफीक चैधरी, गणेश भामदरे, लखन सिसौदिया,अभिषेक,कांग्रेस आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार, सिमरोन बामनिया,आई टी सेल नगर सचिव अंकुश सिंगार, कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश भिंडे  उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर मोनु बाबा ने सभी गरीब परिवारों को आस्वासन दिया की वह इस संकट की घड़ी में पुरी टीम के साथ आपके साथ खड़े है।  साथ ही क्षेत्रिय विधायक सुश्री कलावती भुरिया के सफल मार्गदर्शन मै हर गरीब परिवार का पुरा ध्यान रखा जावेगा सुश्री भुरिया निरंतर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ को निर्देशित कर रही है की इस कठिन दुःख की घड़ी में हर जरूरत मंद परिवार का सहयोग करे विधायक स्वयं भी अपनी और से तथा शाशन द्वारा प्राप्त विधायक निधि से प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को खाद्य चावल व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री मुहेया करने हेतु निरंतर क्रत संकल्पित है।  सुश्री भुरिया  ने बताया की क्षेत्र मै गरीबों व जरूरतमंदो की मदद करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है।  आपने कहा की मानव सेवा ही एवं भूकों को भोजन एवं प्यासे को पानी  पिलना ही सच्ची मानव सेवा एवं ईश्वरीय सेवा है।
Share on WhatsApp