अपने घरो पर पार्टी का लगाया झंडा
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से जारी किए गए संदेश में कार्यकर्ताओं से अपील की गई थी कि सभी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घर में पार्टी का नया झंडा फहराया जाए। साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख़याल रखा जाए।
पार्टी के निर्देशों का पालन कर आज ग्राम बड़ी खट्टाली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराया। अपने-अपने घर से ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दरअसल यह पहला अवसर होगा जब पार्टी के स्थापना दिवस पर कोई समारोह नहीं हुआ। छह अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 को हुई थी। इस दिन को अब तक धूमधाम से मनाया जाता रहा था। लेकिन कोरोना वायरस जैसी महामारी व लॉकडाउन के चलते सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस घर पर ही पार्टी का झंडा फहराकर व भारत माता की जय के नारे लगाकर बड़ी हर्षोल्लास से मनाया।

