समाजजनों में छाया उत्साह
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ग्राम बड़ी खट्टाली में आज सोमवार को महावीर जयंती का पर्व काफी धूम धम से एवं उत्साह पूर्वक जैन समुदाय द्वारा घर घर मनाया गया एवं प्रस्संता जाहिर की । सभी जैन समुदाय के घरों पर थाली एवं ताली बजा कर उत्साह का उजगार किया। शाम को सभी जैन के घरों पर दीपक से रोशनी की गई सभी ने अपने अपने घरों पर नवकार महामंत्र का जाप एवं त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की नारों से वातावरण गुंज रहा था। सभी जैन समाज के बंधु एक दूसरों को मोबाइल पर बधाइयाँ दे रहे थे।
