पीएम मोदी की दीप जलाने की अपील पर पूरा अंचल हुआ दीपमय,
विधायक पटेल ने भी सोशल मीडिया पर दीप जलाने का जनता से किया था आव्हान
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 कोराना वायरस के चलते 21 दिनों के लाक डाउन के दौरान देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में रविवार 5 अप्रेल की रात 9 बजे से 9 मिनट तक पूरे देश में दीप जलाए गए, टार्च आदि उपकरणों से रोशनी की गई इसी क्रम में आदिवासी अंचल आलीराजपुर जिले में भी घर घर दीप जलाए गए। इस ऐतिहासिक पल से पूरे देश के साथ इस अंचल में नागरिकों में नए उत्साह का संचार हुआ और दीप की रोशनी से जगमग हुए नागरिकों के चेहरे खिल उठे। कोराना जैसी महामारी से लड़ने का एक जज्बा भी पैदा हुआ। नागरिकों में सकारात्मक सोच की बढ़ोतरी हुई और 12 दिनों से लाक डाउन के दौरान अपने अपने घरों में बंद हुई जनता में एक नया जोश व नई उर्जा देखने को मिली।
हालांकि कुछ उत्साही युवाओं ने जोश में आकर आतिशबाजी भी कर दी जिस पर मीश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली किसी ने इसे जोश में उठाया कदम बताया तो कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि देश में कोरोना महामारी से कई लोग बीमार हो रहे है कई ल ोगों की मौते हो चुकी है फिर ये आतिशबाजी क्यों? किंतु कई युवाओं ने अपने ही अंदाज में आतिशबाजी करने वालों का समर्थन करते हुए कह दिया सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हए यदि पटाखे फोड़ भी लिए तो इससे कौन सा आसमान टूट गया। वैसे यह बहस सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रही।
कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अफसरों ने भी स्थानीय बस स्टेंड पर सोशल डिस्टेंस रखते हुए कतार में खड़े होकर मोमबत्ति जलाकर रोशनी की। इस दौरान एएसपी बिट्टू सहगल, एसडीएम विजय मंडलोई, एसडीओपी धीरज बब्बर, टीआई दिनेश सोलंकी, आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई, तहसीलदार केएल तिलवारिया, नायब तहसीलदारद्वय शशांक दुबे सरिता गामोड़ भी उपस्थित थी। इसके पश्चात सभी अफसरों ने नगर के प्रमुख मार्गो का निरीक्षण कर वस्तु स्थिती का जायजा लिया।
क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दीप जलाने की अपील की तरह ही अपनी ओर से भी अपील की जिसका जनता ने समर्थन किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान व भाजपा के अन्य नेता व जनप्रतिनिधि भी दीप जलाने का आव्हान निरंतर कर रहे थे। जिसका ग्रामीण अंचल में व्यापक असर दिखाई दिया। कई ग्रामीण परिवारों के माथे पर लाक डाउन से उपजी अपनी रोजी रोटी की चिंता की लकीरे भी दीपों की जगमगाहट से मिटती हुई दिखाई दी।
अलीराजपुर न्यूज पोर्टल अपने पाठकों के लिए अलीराजपुर जिले के ग्रामीण अंचल से आए हुए दीप ज्योति के फोटो इसलिए शेयर कर रहा है कि नागरिक गण यह देखे की विपरीत परिस्थितियों में भी अंचल की ग्रामीण जनता भी पूरी ताकत से देश के साथ खड़ी है। नगरीय जनता के पास तो सबकुछ है वे साधन संपंन है किंतु ग्रामीणों के सामने लाक डाउन का सबसे ज्यादा संकट रोजी रोटी का खड़ा हुआ है क्यों कि वे अपनी फसल बाजार में बेच नहीं पा रहे है। मजदूरी करने वाले काम बंद होने से बेकार बैठे है।
रोज कमाकर रोज खाना खाने वालों का एक बड़ा तबका हमारे जिले में है जब ऐसे लोगों ने भी पीएम मोदीजी के आव्हान को आत्मसात किया और अपने स्तर से दीप जलाए तो एक बात तो कहना पड़ेगी कि जिस तरह से अपने घर की बत्तियां बुझाकर दीप जलाकर लोग अपने घर के बाहर खड़े हो गए थे वह एक यादगार ऐतिहासिक पल बन गया है जो कई सालों साल तक जनता के जेहन में बना रहेगा।
पूरे देश में इस कार्यक्रम से एक राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हुआ है जो कि अपने आप में वाकई अद्भूत और भाव विभोर कर देने वाला अविस्मरणीय पल बन गया है। देशवासी कोराना वायरस की महामारी में देश के पीएम मोदीजी के आव्हान पर वे सभी काम लाक डाउन के दौरान कर रहे है यह भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण तथ्य है।











