लॉकडाउन में प्रसूता को नही मिला कोई साधन,

रस्ते में दिया बच्चे को जन्म
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली में आज शुक्रवार को प्रातः 11 बजे बड़ी खट्टाली चौकी के कर्मठ जवान आरक्षक 159 गुमान सिंह चौहान व कस्बे की गीता पति भुरू प्रजापत और सपना पति मिथुन प्रजापत के द्वारा आज एक प्रसव पीड़ित महिला की सहायता की गयी। ग्राम मसनी की खुन्दी पति दिलीप जमरा निवासी नदीधड़ फलिया को प्रसव पीड़ा होने से 108 एम्बुलेंस को कॉल किया किंतु एम्बुलेंस किसी और इवेंट पर होने से नही आ पाई। महिला को प्रसव पीड़ा तेज़ होने से महिला पैदल चल कर हॉस्पिटल आ रही थी कि अचानक रास्ते मैं प्रसव पीड़ा बढ़ गयी। तभी कस्बे में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गुमानसिंह चौहान को महिला रास्ते मे लेटी हुई दिखाई दी। 

गुमानसिंह द्वारा महिला से पूछा तो महिला द्वारा प्रसव पीड़ा होना बताया। तभी कस्बे की गीता पति भुरू प्रजापत, और सपना पति मिथुन प्रजापत, व अन्य महिलाएं भी मौके पर आ गयी। आरक्षक गुमानसिंह द्वारा महिला से पूछा कि क्या वो मोटरसाइकिल पर बैठ कर हॉस्पिटल तक चल सकती है महिला द्वारा दर्द ज्यादा होने से नही जा पाना बताया। लॉकडाउन के कारण कोई आवागमन का साधन नही होने से आरक्षक गुमानसिंह द्वारा तत्काल एक हाथ ठेले का इंतजाम किया गया। महिला को ठेले पर लिटाते समय महिला ने उसी स्थान पर एक पुत्र को जन्म दिया। कस्बे की महिलाओं द्वारा खुन्दी की सुरक्षित डिलिवरी करवाई गयी। उसके बाद आरक्षक गुमानसिंह ने ठेले से माँ बेटे को सुरक्षित रूप से हॉस्पिटल पहुँचाया। अभी माँ और बेटा दोनो सुरक्षित है। इस विकट समय मे कस्बे की महिलाओं और आरक्षक के द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय है। ग्रामिनो ने गुमनसिंह एवं दोनो महिलाओं को इस पुनीत कार्य मैं सहभागी बन्ने पर बधाई दी चोकी प्रभारी कुलदीप सिह राठोड, एवं उपनिरीक्षक सोबरन सिंह पाल, ने मोके पर पहुँच कर आरक्षक गुमनसीह एवं गीता पती भरू एवं सपना पती मिथुन प्रजापत को बधाई दी
Share on WhatsApp