किराना व्यापारी एसोसिएशन व बिंदास ग्रुप की भोजन सेवा व्यवस्था से सैकड़ों नागरिक हो रहे लाभान्वित

नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने लंच पैकेट बांधने में बंटाया हाथ तो विधायक मुकेश पटेल ने भोजन शाला पहंुचकर बढ़ाया हौंसला
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
देश व्यापी लाक डाउन के चलते जहां एक ओर पूरा नगर बंद है। ऐसे हालातों में बाहर से यहां काम कर रहे बैंक कर्मी, पुलिस कर्मी व अन्य सरकारी बाहरी कर्मचारी व गरीब बस्ती के रहवासियों के लिए नगर की समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर काम कर रही है और उन सभी के लिए सुबह शाम भोजन की व्यवस्था में जुटी हुई है। जिसकी पूरे नगर में सराहना की जा रही है। इस काम में किराना व्यापारी एसोसिएशन व बिंदास ग्रुप, जागरुक नागरिक मंच की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है।  भोजन सेवा व्यवस्था दी जा रही है। साथ ही सनातन सेवा आश्रम में भी आश्रम परिवार की ओर से भोजन बनाकर गरीबों को वितरित किया जा रहा है। जिसमें बाहरपुरा युवा मंच भी सहयोग कर रहा है। आज इन्हीं संस्थाओं के काम की व्यवस्था में सहभागी बनने के लिए नपा अध्यक्ष सेना पटेल व विधायक मुकेश पटेल अलग अलग स्थानों पर पहंुचे और उनके काम का निरीक्षण किया। विधायक मुकेश पटेल बिंदास ग्रुप के द्वारा बनाए जा रहे लंच पैकेट की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहंुचे और इस काम में लगे सभी लोगों का हौंसला भी बढ़ाया।किराना व्यापारी एसोसिएशन की ओर से पांच दिनों से भोजना बनाकर टेंपों के माध्यम से गरमा गरम भोजन गरबी बस्तियों में जाकर बांटा जा रहा था किंतु शुक्रवार से इस व्यवस्थ में बदलाव करते हुए अब भोजन के पैकेट वितरित किए गए। शनिवार से एक हजार भोजन के पैकेट बनाकर किराना व्यापारी एसोसिएशन की ओर से नगर की गरीब बस्तियों में वितरित किए जाएंगे। 



नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने ग्रुप की महिलाओं के साथ बंटाया हाथ 
  इन दिनों नगर में कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन लगा हुआ है। जारी लाक डाऊन के कारण जरूरत मंद लोगों के लिए रोटी का संकट सा खडा हो गया। नगर की कुछ सामाजिक संस्थाए ऐसा पुनीत कार्य कर सहयोग दे रही है ओर वह लोगों को ताजा और गरम भोजन की आवश्यकता हैं। जिसको उपलब्ध कराने में बिंदास ग्रुप ओर किराना व्यापारी संघ तथा राजपूत असाड़ा समाज द्वारा नियमित भोजन के लंच पैकेट बांटे जा रहे है। वह सभी काबिले तारीफ होकर साधुवाद के पात्र है। यह बातें नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना महेश पटेल ने शुक्रवार को नगर के सभी ग्रुपो के तत्वावधान में चल रहे भोजन वितरण कार्यक्रम एवं भोजन निर्माण शाला का निरीक्षण के दौरान कही।
 इस दौरान श्रीमती पटेल ग्रूप की महिलाओं का हाथ बटाते हुवे भोजन बनाने में सहयोग भी किया। श्रीमती पटेल ने सभी ग्रुप का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की इस समय आप लोगों के द्वारा जरूरतमंद जनता को ताजा और गरम भोजन दिया जा रहा है वो तारिफे काबिल है। साथ ही भोजन पेकिंग में जुटी महिलाओं को इस पुनीत कार्य मे सहयोग के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने अषाढ़पूरा क्षेत्र में जरूरत मन्दो को खाद्य सामग्री भी वितरित भी  की। नपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि  बिंदास ग्रुप के द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है उन्होंने भी हर संभव मदद करने की बात कही।इस दौरान बिंदास ग्रुप की शालिनी काबरा, सोनल शाह, नितिका भाटी, श्वेता थेपडिया, रूपल कोठारी, अमीषा चैधरी, सुरभि नवाल और शगुन कोठारी मुख्य रूप से मौजूद थी।




Share on WhatsApp