बिजली की पोल पर लगी आग, मची अफरातफरी

बिजली की पोल पर लगी आग, मची अफरातफरी 
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली  शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। स्थानीय धार झाबुआ ग्रामीण बैंक के सामने स्थित बिजली के पोल में आग की लपटें बहुत तेज थी। जिससे तारों के जाल में आग लग गई। इससे तार जल गए। जिसके बाद वहां थोड़े देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहां के स्थानीय लोगो ने लाइनमेन को फोन करके लाईन कटवाई। 
उसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सजगता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इससे विधुत की आपूर्ति बाधित हुई। वही लॉकडाउन में बिजली गुल होने से लोगो की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्थानीय निवासी गोवर्धन राठौड़ का कहना है बिजली के पोल पर चिड़िया का घोसला व अधिक घास होने से शॉर्टशर्किट के कारण आग का लगना बताया गया।
Share on WhatsApp