ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री दयाशंकर जोशी गोप सेठ का निधन

समाज में शोक, भाजपा कांग्रेस नेताओं ने जताई शोक संवेदना
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नगर के प्रतापगंज मार्ग हाटगली निवासी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य व गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री दयाशंकर जोशी गोप सेठ का 90 वर्ष की आयु में 3 अप्रेल शुक्रवार की तड़के 3 बजे करीब निधन हो गया। गोप सेठ दादा कुछ समय से अस्वस्थ्य थे। गोप सेठ दादा की अंत्येष्टि शुक्रवार को स्थानीय विश्रामघाट मुक्तिधाम पर की जाएगी। गोप सेठ अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। आपके तीन पुत्रों व एक पुत्री के पिता थे। आपके एक ज्येष्ठ पुत्र भरत जोशी मंडी वाले का 2011 में निधन हो चुका है। गोप सेठ दादा की हाटगली में नमकीन भजिए पकवान का व्यवसाय है। आपके दो पुत्र राजू भाई व वासुदेव वर्तमान में आपका व्यवसाय संभाल रहे  है।गोप सेठ का अंतिम चलावा उनके हाटगली स्थित निज निवास से दोपहर 12.30 बजे निकलेगा। 
                                       
इन्हौंने व्यक्त की शोक सवंदेना
गोप सेठ दादा के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, नपाअध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षद्वय किशोर शाह व औच्छबलाल सोमानी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत पंचोली नन्नू सेठ, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण आलीराजपुर जिलाध्यक्ष राजेश जोशी, महर्षि गौतम युवा संगठन के अध्यक्ष अनूप शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्यक्ष संध्या पांडे,प्रदेश संयोजक ब्राह्मण महासभा रा. पूर्णिमा व्यास, जागरुक नागरिक मंच अध्यक्ष विक्रम सेन, महासचिव आशुतोष पंचोली, पार्षद संतोष थेपड़िया, पर्यावरण सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल सहित नगर के गणमान्य नागरिकों व ब्राह्मण समाजजनों आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Share on WhatsApp