अलीराजपुर जिले में पहले ही दिन प्रधानमंत्री केयर फंड में रू. 63000 हुए जमा

जोबट के सोनी परिवार ने दिया बड़ी राशि का दान
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाक डाउन की जो घोषणा की गई है उसका पालन पूरे देश के साथ अलीराजपुर जिले में भी किया जा रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी जी ने कोरोनावायरस जैसी घातक संक्रमित विश्वव्यापी बीमारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड बनाया है जिसमें पूरे देशवासियों से बड़ी संख्या में दान राशि देने की अपील भी की है। जिसके चलते अलीराजपुर जिले से पहले ही दिन जोबट के सोनी परिवार के दो भाइयों ने रू. 63000 की नगद राशि बैंक खाते में जमा करवाई है। 

जिले में प्रधानमंत्री केयर फंड के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री व अलीराजपुर नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल (मकू सेठ)  ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि आज प्रधानमंत्री केयर फंड में  अलीराजपुर जिले से रु 63000/- जोबट से बैंक में जमा हुए हैं जिसमें से श्री राजेन्द्र जी सोनी ने 52000/- एवं धर्मेन्द्र जी सोनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा 11000/- जमा किये हैं। 

उक्त राशि जमा करने पर सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकराला, पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर, श्री नागरसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह एवं जिला महामंत्री मकु परवाल ने प्रधानमंत्री केयर फंड में राशि जमा करने पर राजेन्द्र जी सोनी एव धर्मेंद्र जी सोनी का आभार माना।
Share on WhatsApp