जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था का निरीक्षण एएसपी ने किया

भोजन की उत्कृष्टता की तारीफ की
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
सिटी रिपोर्टर 
रिजवान खान
कोरोना कोविड-19 वायरस के लॉक डाउन माहौल में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पके पकाए भोजन की आवश्यकता हैं, जिन्हें उपलब्ध कराने में शहर की युवा टीम ताकत से लगी हुई हैं। एएसपी श्री बिट्टू सहगल, आर आई श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई ने बिंदास जानम के तत्वावधान में चल रहे भोजन वितरण कार्यक्रम के निर्माण शाला का निरीक्षण किया। 


इस अवसर पर मोंटू शाह, विक्रम सेन, रितेश काबरा, गोपाल नवाल, आदित्य कोठारी, प्रबोध भाटी, प्रितेश चौधरी, नितेश जैन, गगन थेपड़िया, दीपांशु थेपड़िया, उत्तम कोठारी मौजूद थे। 

श्री सहगल ने भोजन निर्माण की उत्कृष्टता की तारीफ की साथ ही उसके टेस्ट को उच्च स्तर का बताया। उल्लेखनीय हैं कि इस संयुक्त आयोजन में 1200 व्यक्तियों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।
Share on WhatsApp