बाहर से लौटने वाले छात्र-छात्राए एवं मजदूर 15 दिन तक खुद को अलग रखे
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्युरो चीफ
सिटी रिपोर्टर
आलीराजपुर न्यूज। ब्युरो चीफ
सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देश में लाक डाऊन घोषित किया गया है। जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। संकट की इस घडी में विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए थे। शुरुआती दौर में जिले के कई ग्रामीणों को प्रयास कर लाया गया और स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। अभी भी कई लोग विभिन्न क्षेत्रों में अटके हुए है ऐसे ग्रामीणों की मदद के लिए हर दिन हरसंभव प्रयास कर रहे है, यदि किसी ग्रामीण को समस्या हो तो फोन पर बताएं उसे हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएंगे। ये बात एक प्रेस विज्ञप्ति में विधायक मुकेश पटेल ने कही।
श्री पटेल ने बताया कि अभी तक आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकडों लोगो को लाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के छात्र छात्राए जो की इंदौर में अलग अलग कालेजो में अध्ययन कर रहे है उनमें से कई छात्र छात्राओं को भी लाया गया है। वर्तमान में पूरी तरह से लॉक डाउन होने की वजह से शासन ने पूरी तरह से परिवहन की बंद कर दिया है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र के लोग बाहर जहाँ भी हो वहाँ पर समाज सेवी संगठन से चर्चा कर विधायक पटेल लगातार उनसे संपर्क में है और आलीराजपुर के लोगों के लिए वहाँ पर रहने खाने की सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक पटेल ने कहा कि संकट की इस घडी में घबराने की जरूरत नहीं है आप जहाँ भी है यदि आपको कुछ भी समस्या हो तो आप मुझे सपर्क करें मैं आपकी मदद के लिए दिन रात तैयार हूँ। जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा या सरकार अनुमति देगी आपको लाने की तो मैं आपको ले आऊंगा। विधायक पटेल ने आव्हान किया कि इस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए आप घर में ही रहे ओर जहाँ पर जो भी है वही रहे सबसे दूरी बना के रखे किसी से मिले जुले नहीं यदि खांसी सर्दी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। इंदौर या गुजरात से लोटेने वाले सभी छात्र छात्राएं एवं मजदूर से अपील की कि वे लोग अगले 15 दिन तक खुद को अलग रखे। बाहर ना घूमे। आपके इतने योगदान से इस लाइलाज बीमारी से हम सब लड़ पाएंगे। भगवान ना करे ये वायरस अपने क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में फैले, अन्यथा इसे रोक पाना बहुत मुश्किल होगा। उन्होने सभी से शासन प्रशासन के सहयोग का आव्हन किया।
