जनहित में जुटे सभी जन को मास्क उपलब्ध कराए गए

2500 फेसमास्क नगर में वितरित किये गये
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर 
गफ्फार खान
आलीराजपुर शहर में गुरूवार को जनहित हेतु लोकडाउन के चलते प्रशासनिक व्यवस्था में जुटे अधिकारियों कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को करीब 2500 फेसमास्क जागरूक नागरिक मंच व बिंदास द्वारा उपलब्ध कराए गए। 


इस अवसर पर जानम के विक्रम सेन , मकु परवाल, किशोर शाह, वकील सिंह ठकराला, आशुतोष पंचोली, सैय्यद हनीफ मिया, पर्वत सेठ, आदित्य कोठारी, रितेश काबरा, शकील चंदेरी, रिंकेश तँवर, उत्तम कोठारी, मोन्टु शाह, प्रबोद्ध भाटी, नितेश जैन, गगन थेपड़िया प्रितेश चौधरी, संजय गेहलोद, रिजवान खान आदि ने विभिन्न स्थानों पर इसे वितरित किया। 

जानम अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि समय समय पर इस सुविधा को शहर में नियमित उपलब्ध कराया जाएगा, तथा जिसे भी जब भी आवश्यकता हो वह संगठन के किसी भी साथी से इसे प्राप्त कर सकता हैं।
Share on WhatsApp