कोरोना वायरस के चलते आजाद नगर (भाबरा) पूरी तरह से बंद

बेमतलब बाजार में घूमते पाए तो वाहन जप्त कर होगी कार्यवाही
शासन के आदेश की अवहेलना की गई तो होगी संवैधानिक रूप से कार्रवाई
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर
गफ्फार खान
वर्तमान में संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस के चलते कई लोग संक्रमित पाये गये है वहीं इस बिमारी से पूरे विश्व में हजारों की संख्या में मृत्यु हो चुकी है। वहीं भारत में इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लोकडाउन का एलान किया है। जिसका असर आलीराजपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। 

जिसके चलते आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में कोरोना वायरस की महामारी के चलते हैं पूरी तरह से 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है। आपको बता दें कि प्रशासनिक आदेश अनुसार सुबह कुछ समय के लिए व शाम को कुछ समय के लिए जरूरत की चीज सामग्री खरीदने के लिए छूट दी जाती थी। परंतु देश में आए विडंबना कोरोना वायरस के चलते जब इस कि जानकारी सम्बंधित अधिकारी से ली गयी तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की आजाद नगर पूरी तरह से लॉक डाउन किया गया है। 

अगर कोई भी आजाद नगर में बेमतलब बाजार में घूमते हुए पाए गए तो संवैधानिक रूप से वाहन जप्त कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि संपूर्ण आलीराजपुर में दो एवं चार पहिया पर आलीराजपुर कलेक्टर ने 30 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही दो एवं चार पहिया वाहन का उपयोग किया जा सकेगा। जिसके चलते दो पहिया पर 01 एवं चार पहिया वाहन पर दो व्यक्ति ही बैठ सकते है। 

वहीं चन्द्रशेखर आजाद नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम देते हुए अपने जवानों को नगर के प्रमुख चौराहों पर तैनात कर रखा है। इस लोकडाउन के चलते आजाद नगर में भी सार्वजनिक कार्यक्रम भी निरस्त किये जा चुके है। 
Share on WhatsApp