जरूरतमंदो को भरपूर सहयोग करे-विधायक सुश्री भूरिया
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
आज मंगलवार सुबह 11 बजे लगभग 85 परिवारों को जो वास्तव मे जरूरत मंद थे, उन्हें चेंनसिंह डावर मित्र मंडल द्वारा गेहूँ, चावल, तेल, दाल, मिर्ची मसाला का कीट बनाकर सभी को लाइन लगाकर वितरण किया। उक्त राशन किट का वितरण रमेश मेहता एवं चेंनसिंह डावर ने किया। इस अवसर पर चेनसिंह डावर ने कहा की हर जरूरत मंद को सहयोग किया जावेगा जो वास्तव मे भुखा है उसकी मदद करना चाहिए।
चेनसिंह डावर ने बाताया की क्षेत्रिय विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने उन्हें निर्देशित किया है की जरूरत मंदो को भरपूर सहयोग करे। सुश्री भुरिया ने इस प्रतिनिधी को बताया की क्षेत्र मे जरूरत मंदो को सहयोग करना एक मानवीय कार्य है। इसमें सभी को मिलजुलकर इस कठिन घड़ी मे सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सलीम बाबा, श्याम राठौड़, शाहरुख खान, शोएब खान, सरदार विस्ता भाई उपस्थित थे।
