आलीराजपुर मीडिया ग्रुप फिर मानव सेवा के लिये कारगर साबित हुआ
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जहां एक तरफ संपूर्ण भारत देश में कोरोना वायरस को लेकर लोकडाउन का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर किसी इंसान की जिन्दगी बचाने में भी कई युवा पीछे हट नहीं रहे है। जिसके चलते आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर एक 2.5 वर्षीय बच्चे को रक्त की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता थी। जिसको लेकर आलीराजपुर मीडिया में रक्त की आवश्यकता को लेकर डाॅ. प्रमेय रेवड़िया ने संदेश भेजा था। जिसको लेकर आलीराजपुर से इन्दौर समाचार एवं आलीराजपुर न्यूज के सिटी रिपोर्टर रिजवान ने उक्त संदेश को आलीराजपुर मीडिया में देखकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया।
अलीराजपुर न्यूज सिटी रिपोर्टर और इंदौर समाचार के प्रतिनिधि हमारे युवा साथी पत्रकार भाई रिजवान खान ने कोरोनावायरस जैसी संक्रमित बीमारी के समय में भी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारे युवा साथी के जज्बे को सलाम और धन्यवाद। इस लोकडाउन के बीच रिजवान खान ने जिला चिकित्सालय पहंुचकर रक्तदान किया जिसको लेकर आलीराजपुर मीडिया के समस्त सदस्यों ने रिजवान खान को बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अन्य ग्रुपों में भी रिजवान खान के इस कार्य के लिये काफी प्रशंसा की जा रही है। रिजवान खान ने हमें बताया कि रक्तदान करना एक अच्छा कार्य है। आप अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करते रहे। रक्तदान करे, अच्छा लगेगा। क्योंकि मानव सेवा ही दुनिया में सबसे बड़ी सेवा है। हम फिर से आलीराजपुर न्यूज की ओर से रिजवान खान को इस कार्य के लिये बधाई देते है।
