लोकडाउन के चलते संपूर्ण जिले में 02 एवं 04 पहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध

शासकिय वाहन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे इस आदेश से मुक्त रहेगे
कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने जारी किया आदेश
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
सिटी रिपोर्टर 
गफ्फार खान
संपूर्ण भारत देश में कोरोना वायरस के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 21 दिन का लोकडाउन 14 अप्रैल तक किया गया है। जिसके चलते आलीराजपुर जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सोमवार को जिले में लोकहित में कोरोना वायरस (कोविड-19) व उससे जनित बिमारी के संभावित खतरे की रोकथाम हेतू आलीराजपुर जिले मे 21 दिन का लोक डाउन 14 अप्रैल तक किया गया है। 

इसी के चलते कलेक्टर गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालयीन पत्र क्रमांक/का.व्य./2020/682 अलीराजपुर दिनांक 30.03.2020 में आदेश पारित करते हुए बताया कि आलीराजपुर जिले में 21 का लोक डाउन 14 अप्रैल तक किया गया है। लोक डाउन के दौरान संपूर्ण आलीराजपुर जिले में 02 पहिया एवं 04 पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। केवल आपातकालिन स्थिति में ही वाहनों का इस्तेमाल हो सकेगा। शासकिय कार्य में संलग्न वाहन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे है, वे इस आदेश से मुक्त रहेगें। आपातकालिन स्थिति में किसी वाहन का उपयोग किया गया तो दो पहिया वाहन पर केवल 01 व्यक्ति एवं 04 पहिया वाहन में 02 व्यक्ति बैठ सकेगें। प्रतिबंध की दशा में पकड़े जाने पर वाहन व उसके चालके पर प्रशासन की ओर से वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 
Share on WhatsApp