प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पुर्व मुख्यमंत्री को भी लिखा पत्र
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को एक पत्र प्रेसित कर विशेष अनुरोध किया की उनके विधानसभा क्षेत्र जोबट तथा अलिराजपुर जिले के अनेक ग्रामीण अंचलो के भाई बहन मजदूरी हेतु गुजरात के चोटिला, राजकोट, अहमदाबाद व अन्य शहरो मे मजदूरी हेतु गए हुए है तथा वे भाई बहन गुजरात मे फँसे हुए है साथ ही गुजरात मे विभिन्न बड़ी बड़ी मील कारखाने लोकडाउन के कारण बंद हो चुके है।
जिस से वे भाई बहन परेशानी का सामना कर रहे है। अतः उन्हें गुजरात सरकार मध्यप्रदेश की सीमा तक छूडवावे सुश्री भुरिया ने इस प्रतिनिधी को बताया की उन्हें क्षेत्र के अनेक मजदूर निरंतर फोन कर रहे है। जिसकी जानकारी उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री को अपने पत्र मे प्रेषित की है। आपने गुजरात शासन से मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए इस ओर तत्काल ध्यान देने की पहल की सुश्री भुरिया ने इस सम्बंध मे एक पत्र प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रेषित कर जिले के मजदूरों व ग्रामीण अंचलो के भाई बहनो को गुजरात से मध्यप्रदेश आने हेतु शासन स्तर से अनुरोध कर उन्हें मध्यप्रदेश के अलिराजपुर जिले मे आने की सुविधा प्रदान करे। सुश्री भुरिया ने बताया की उन्होंने अपने दो माह का वेतन क्षेत्र के ग्रामीणो व मजदूरों को गुजरात से व गुजरात सीमा से लाने हेतु खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सुश्री भुरिया ने इस कठीन समय मे जरूरत मंदो की मदद करने की पहल जिले के दानदाताओ से की है।
