केदियों के परिजन निर्धारित समयावधि में दूरभाष पर चर्चा कर सकेंगे

रविवार को छोड़ अन्य दिनों कर सकते है दूरभाष के माध्यम से बात
आलीराजपुर न्यूज। सिटी रिपोर्टर 
रिजवान खान
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत रखते हुए जेल उप अधीक्षक अलीराजपुर ने बताया जिला जेल में परिरूद्ध समस्त बंदियों के परिजनो को सूचित किया जाता है कि जेलों पर बंदीयो को उनके परिजनों, निकट संबंधियों एवं मित्रो से दी जाने वाली मुलाकात सुविधा दिनांक 25.04.2020 तक प्रतिबंधित किया गया है।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में जेल में बंदियों के परिजनों से बात करने हेतु अतिरिक्त इनकमिंग दूरभाष लगाये गये है। अतः समस्त परिजन दूरभाष क्र. (01) 07394-234512, (02) 07394-234482 में रविवार अवकाश को छोड़कर अन्य साप्ताहिक दिवसो में प्रातः 09 से दोपहर 1 बजे तक बंदियों से दूरभाष पर चर्चा कर सकते है। 


Share on WhatsApp