कोरोना वायरस लोकडाउन के पाँचवें दिन सुबह सुबह भारी भीड़ पुलिस

प्रशासन ने ग्रामीणो को वापस लौटाया 
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
कोरोना वायरस को लेकर लोकडाउन के दौरान पाँचवे दिन राविवार को सुबह सात बजे बड़ी खट्टाली कस्बे मे मानो हाट लगा हो। सुबह सुबह ग्रामीण अंचल से भारी मात्रा मे ग्रामीण अपने अपने वाहनो से बाजार मे देखे गए ग्रामिणो के मुँह पर मास्क नही थे ओर ना सोसीयल डिसटनसिंग का पालन किया जा रहा था सब्जी वाला , दुध वाला व किराना सामग्री क्रय करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। 

जबकि शनिवार शाम को चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड ने निर्देश दिए थे की बाजार मे भीड़ नही लगना चाहिए लेकिन रविवार सुबह भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को देख कर सुबह 7 बजे हेड कांस्टेबल व 2 जवान बाजार मे आकर ग्रामीणो को वापस अपने अपने घर जाने की अपील की तथा ग्रामीणो को तत्काल बाजार से वापस भिजवाया तथा भीड़ के रूप मे सब्जी दुध व अन्य जरूरी सामग्री न क्रय करने की सलाह दी। आज भी सुबह 8 बजे से पुरा बाजार लोकडाउन रहा।
Share on WhatsApp