रात को सामान फोन या वाट्स अप पर नोट करावे, घर बैठे सामान दुकानदार देगें
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
कोरोना वायरस के चलते संपर्ण भारत देश में लोक डाउन है। जिसका असर ग्राम बड़ी खट्टाली में भी देखने को मिल रहा है। जहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण को न फैलने के लिये क्षेत्र की जनता लोकडाउन का भरपूर समर्थन कर रही है। वहीं जनता को लोकडाउन के दौरान किराना सामान उपलब्ध कराने के लिये किराना दुकानदार व दूध व्यवसायियो की लिस्ट की जानकारी प्रशासन ने जानकारी कर दी है।
जो कि ग्राम खट्टाली के समस्त नागरिको तक व्हाट्सएप व अन्य किसी भी माध्यम से पहुंचाएं। किसी भी व्यक्ति को राशन की आवश्यकता होने पर दुकानदार को रात्रि में फोन से सामान नोट करावे। दुकानदार सामान आपके घर तक स्वयं पहुचाएंगे।
किसी भी व्यक्ति को बाजार में आने की आवश्यकता नहीं है। दुकानदारों के द्वारा सुबह 7 से 9 व शाम को 5 से 6 के बीच सामान सप्लाई किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी समयावधि में कोई सामान सप्लाई नहीं करेगा अन्यथा दुकानदार व सामान मंगवाने वाले दोनों पक्षों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। कल सुबह बाजार में किसी भी प्रकार की भीड़ ना दिखाई दे कल सुबह यदि कोई भी व्यक्ति बाजार में सामान खरीदते व बेचते पाया जाता है तो वीडियो बनाकर उनके विरुद्ध एफआइआर की जाएगी। निर्देशों का सख्ती से पालन करें। दूध व सब्जी विक्रेताओं को बता दिया गया है कि वे पूरे कस्बे में भ्रमण कर दूध व सब्जी बेचेंगे।

