कोरोना वायरस को लेकर शनिवार 9 बजे बाद बाजार पूर्णत बंद

सुबह सुबह खरीद दारों की भारी भीड़ 
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
शनिवार को कोरोना वायरस के महामारी को देखते हुए बड़ी खट्टाली कस्बा पूर्णतः 9 बजे से दिन भर बंद रहा सुबह सुबह दुध , सब्जी एवं किरना की आवश्यक सामग्री की खरीददारी करते ग्रामीण अंचल के कृषक व ग्रामीण दिखाई दिए आज गस्त कर रहे पुलिस जवानो व राजस्व विभाग की टीम को ग्रामिणो ने एवं मनोज कुमार जैन द्वारा स्वल्पाहार व चाय आदि पिलाई गई एवं सेनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए स्वयं सेवक ऋषि मालानी, नमन जैन आदी टीम ने स्वल्पाहार वितरण किया. 

 सुबह सुबह ग्रामीण अंचल से भारी भीड़ नजर आ रही थी जो शक्कर, चाय, तेल, सब्जियाँ खरीद रहे थे भीड़ मे सोशल डिसटेंस का ध्यान नही रखा गया। परिणाम स्वरूप इस बात को लेकर भय व्याप्त है। उधर क्षेत्रिय विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने इस प्रतिनिधी को दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया की कोरोना वायरस एक गम्भीर बीमारी है। क्षेत्रवासियों को अपने अपने घरों मे रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया की क्षेत्र के जो कृषक व आदिवासी भाई गुजरात आदि स्थानो पर गए है। उन्हें क्षेत्र मे वापस लाने हेतु प्रयास किए जा रहे है तथा उन्हें गुजरात बोर्डेर पर उतर कर जाँच करवाकर लाने के प्रयास किए जा रहे है। इस सम्बंध मे ग्रामीण अंचलो मे निरंतर सम्पर्क जारी है। 

इस सम्बंध मे सुश्री भुरिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को पत्र प्रेषित कर जोबट तथा अलिराजपुर क्षेत्र के ग्रामिणो को गुजरात बोर्डेर तक भिजवाने का विशेष आग्रह किया। 

दोपहर 3  बजे पश्चात तहसीलदार जोबट राजस्व निरीक्षक जोबट पटवारी खट्टाली एवं चैकी प्रभारी पंचायत सचिव ने संयूक्त रूप से ग्राम का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया ओर लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपिल की। तहसीलदार ने पंचायत प्रतिनिधियो से चर्चा की एवं इसमें भरपूर सहयोग की पहल की। 
Share on WhatsApp