जिले में क्वारेंटाईन का आंकड़ा 24 घंटे में हो गया दुगुना

1300 से 2570 पर पहुंचा, नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत,
महामारी की विभिषिका की आशंका से मानवीय त्रासदी झेल रहे है नागरिक,
सैकड़ों किमी पैदल चलकर जिले में लौट रहे मजदूर
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले मे कोरोना वायरस को लेकर सभी आम नागरिको को अब बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता आन पडी है क्यों कि जिले में एक दिन में क्वारेंटाईन किए गए नागरिकों का आंकड़ा दुगना हो गया है। गुरूवार शाम तक जिले में 2570 लोगों को क्वारेंटाईन किया जा चुका है जब कि बुधवार शाम को जिले मे यह आंकडा 1300 पर था। जिले के आने वाले 2-3 दिन बहुत महत्पुर्ण है क्यों कि जिले में हजारों की संख्या में गुजरात से आदिवासी मजदुरों का मय परिवार के लौटने का क्रम रात-दिन जारी है जिले में इन मजदुरों के जत्थे के जत्थे सैकड़ों किमी दूरी से पैदल चल कर जिले में अपने गावों की ओर लौट रहे है। जिनकी मेडिकल जांच करने का काम गुजरात सीमा पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के द्वारा  किया जा रहा है। किंतु कई मजदूर गुजरात सीमा से कच्चे पगडंडी रास्तांे से ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चुके है जिनकी किसी भी तरह से मेडिकल जांच ना होने से यह चिंता का विषय है। ये मजदूर महामारी की विभिषिका की आशंका से मानवीय त्रासदी झेल कर अपने घरों की पैदल ही भूखे प्यासे लौटने को मजबूर हो रहे है।

प्रशासन की बड़ रही है चिंता
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य में अंचल के लाखों की संख्या में ग्रामीणजन मजदूरी के लिए गए है जो कि लौटकर अपने घरों की आ रहे है। जबकि लाक डाउन के दौरान बसों, वाहनों आदि का संचालन पूरी तरह से बंद है उसके बावजूद भी गुजरात सरकार इन्हें अपने घरों की ओर भेज रही है। ऐसी जानकारी मिली है। अब जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले को यह चिंता सता रही है कि इतने सारे लोगों में यदि कोई कोरोना संक्रमित आ गया और जिसकी जांच नहीं हो पाई और इन्हें आईसोलेशन में नहीं रखा गया व क्वारेंटाईन नहीं किया गया तो जिले में गंभीर स्थिती हो सकती है। जिसको लेकर कोई कारगर योजना बनाकर उस पर काम करना होगा। इसे कदापि हल्के में लेना पूरे जिले के लिए महंगा पड़ सकता है। 
पुलिस व प्रशासन निभा रहा अपनी जिम्मेदारी
जिले में दिन-रात पुलिस कर्मी एंव स्वास्थय कर्मी अपनी ड्युटी करने में लगे है ताकि कोरोना महामारी को फेलने से रोका जा सके। दो-तीन दिन की सख्ती के बाद अब धीरे-धीरे आमजनों में भी इस बात को लेकर जागरूकता बढ़ रही है की किसी भी तरह से मिलजुल कर हम सब को कोरोना को हराना है। वही पुलिसकर्मी बेवजह घुमने वाले दो पहिया वाहन चालको को समझाईस के साथ हिदायत देते हुए नजर आ रहे है कि आप लोगों को समझाईश आपके भले के लिए ही दी जा रही है। वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएमएचओ डाँ प्रकाश ढोके एवं सिवील सर्जन डाँ केसी गुप्ता के मार्ग दर्शन में हजारों गुमनाम स्वास्थ्य कर्मी जिन्हे समाज नही जानता है अपनी सेवाएं देकर मानव जाति के हित में नेक काम में रात दिन जुटे है।  हालांकि यह उनकी ड्युटी का पार्ट है लेकीन आमजन उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो को मन से स्वीकार कर हृदय से धन्यवाद दे रहे है।
क्वारेंटाईन की संख्या में हुई बढोतरी, लोग रहे सतर्क
जिले में कोरोना वाइरस को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का अमला बेहद सतर्कता और तत्परता से काम कर रहा है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके के अनुसार जिले में अब तक सूचना मिलने पर गुरूवार शाम तक 2570 नागरिकों को क्वारेंटाईन किया जा चुका है। जिसमें 75 नागरिक सिर्फ  जिला मुख्यालय आलीराजपुर के हैं। इनमे से कुछ लोग विदेश यात्रा से लौटे है। इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिस तरह से जिले में क्वारेंटाईन की संख्या में बढोतरी हो रही है वह काफी चिंता का विषय है जिस और प्रशासन को ध्यान देने के साथ ही आमजन को सतर्क रहेने की आवश्यकता है।
गुजरात से आ रहे मजदुरों की व्यवस्था में जुटे जनप्रतिनिधि हुए सक्रिय
कोरोना वायरस के चलते आलीराजपुर सहित पूरा जिला लॉक डाउन पर है जिसके अंतर्गत सड़के सुनी हैं सिर्फ पुलिस विभाग की टीम,स्वास्थ्य ओर जिला प्रशासन के लोग अपनी ड्यूटी करते हुए दिख रहे है। जरूरी सामानों के लिये जिला प्रशासन द्वारा छूट दी गई हैं। संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी अपनी सेवा दे रहे हैं साथ ही कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉक डाउन से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनकी सहायता के लिए कई सामाजिक संगठन काम कर रहे है। जागरूक नागरिक मंच,बिंदास गु्रप,असाडा राजपूत समाज सहित अन्य जागरूक लोग भोजन ओर दवाई की व्यवस्था गरीब लोगों के लिए कर रहे हैं।  सहयोग संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित भी दिन भर भोजन के पैकेट वितरण में अपनी सेवाएं तत्परता से दे रहे है। असाड़ा राजपूत समाजजनों ने आज 300 चिन्हित गरीब परिवारों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए। वही जिले से सैकड़ों की संख्या में गुजरात राज्य में मजदूरी करने गए मजदूर कोरोना के चलते वहां फंस गए है जिन्हें आलीराजपुर लाने की व्यवस्था आलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल,पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान,जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर सुरभि गुप्ता व एसपी विपुल श्रीवास्तव लगे हुए है। विधायक मुकेश पटेल ने इस काम के लिए गुजरात सरकार को पत्र भी लिखा है। वहीं पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान ने भी गुजरात के ट्रायबल मिनीस्टर से इस मामले में बात की है। 
बूंदाबांदी के बीच भी कर रहे है ड्यूटी
गुरुवार शाम को जिला मुख्यालय पर कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बूंदाबांदी के बीच भी बस स्टेंड पर पुलिस जवान बड़ी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे है। नगर 
Share on WhatsApp