ग्राम मे कर्फ्यू जैसा माहौल
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
बुधवार को ग्राम बड़ी खट्टाली में पुरा दिन सुनसान रहा। ग्राम मे एक भी दुकान नहीं खुली। मात्र दवाई एवं दुध की दुकान सुबह सुबह खुली रही। स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय दिखाई दिया। सभी रोड बंद कर दिये गये। साथ ही ग्रामीण अंचलो से आने वाले ग्रामीणो व मोटर साइकल सवारो को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बिल्कुल नहीं घुसने दिया। मात्र बीमार मरीजों को ही अपना उपचार कराने हेतू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक आने दिया।
बुधवार को पूरे कस्बे मे पुलिस प्रशासन, पटवारी, ग्राम पंचायत के सचिव निरंतर घुमते रहे तथा सभी से अपने अपने घर मे रहने का आवहान करते रहे। ग्राम मे पूरे दिन एक वाहन मे मुनादि करवाई गई। जोबट थाना प्रभारी कैलाश चैहान ने आज बुधवार को बड़ी खट्टाली कस्बे का अवलोकन किया तथा ग्राम मे चारो रास्तों पर जाकर स्वयं ने अवलोकन किया तथा किसी को भी बहार से नहीं आने की अपील की।
आपने ग्रामीणों से अपने अपने घरों मे रहने ही समझाईस दी आदिम जाती सेवा सहकारी संस्था भी कोरोना वायरस के कारण राशन दुकाने भी पूर्णतः बंद रही। मेडिकल स्टोर जरूर खुले रहे जबकि दुध विक्रेताओं ने सुबह सुबह दुध विक्रय कर अपनी दुकाने बंद कर दी।
गाव में मानो पुरा सुनसान माहौल था। बुजुर्गों के अनुसार ऐसा समय हमने बरसो के बाद देखा है। स्थानीय पटवारी नितेश अलावा ने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने चोरी छूपके भी व्यवसाय किया तो परिणाम उन्हें भूगतना होंगे। ग्राम मे आवाजनी नही होने से अस्पताल भी सुनसान देखे गये। सुबह सुबह सब्जी विक्रेता आए थे लेकिन वे भी बंद को देखते हुए वापस चले गए।



