कोरोना वायरस के मद्देनजर हैल्प डेस्क स्थापित

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं एसपी श्री विपुल श्रीवास्तव ने किराना व्यापारी प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की 
प्रतिबंधात्मक आदेशो का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्ती 
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
सिटी रिपोर्टर
रिजवान खान
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया कि आलीराजपुर जिले में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में कोरोना वायरस (कोविड-19) व उसमें जनित बीमारी के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य एवं जन सामान्य की सुविधा के लिए टोल फ्री न 104 है। जिला स्तर पर हैल्प लाइन नं. - 7247700201 है। वहीं हैल्प डेस्क संपर्क नं. - 8815835029 एवं 9301282475 है। उक्त नंबरों के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, संक्रमित/संदग्धि मरीजों संबंधी जानकारी देने, उचित उपचार प्रारंभ करने एवं नागरिकों के मध्य इस बिमारी के संबंध में उत्पन्न होने वाली जिज्ञायासाओं एवं समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देष्य से सूचनाओं के आदान प्रदान एंव विभिन्न एजेन्सियों के मध्य प्रभावी समन्वय हेतु उक्त हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। उक्त हैल्प डेस्क 24 घंटे संचालित होंगे। उक्त हैल्प लाइन कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 

कलेक्टर एवं एसपी ने किराना व्यापारी प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की 
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने किराना व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की। आलीराजपुर जिले में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में कोरोना वायरस (कोविड-19) व उसमें जनित बीमारी के संभावित खतरे की रोकथाम के मद्देनजर 15 अप्रैल 2020 तक लाॅक डाउन की स्थिति में आमजन तक जरूरी रोजमर्रा की किराना सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंस के माध्यम से आमजन तक घरेलू सामग्री की उपलब्धता सहज तरीके से हो सके और कोरोना वायरस का संक्रमण भी ना हो। इस पर चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि वार्डवार किराना व्यापारी घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक राशन सामग्री की उपलब्धता सामान्य दरों पर रहवासियों को करें। इसके लिए व्यापारीगण को निर्धारित पास जारी किये जाएंगे। जिले के अन्य स्थानों एवं ग्रामीण स्थानों पर भी रोजमर्रा की आवश्यक राशन सामग्री की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। 
कोरोना वायरस से बचाव के प्रयासों में आमजन से सहयोग का आह्वान
आदेशो का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्ती 
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण चैन को रोकने के मद्देनजर 15 अप्रैल 2020 तक लागू प्रतिबंधात्मक आदेशो का पालन करने हेतु आमजन से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेशो का पालन प्रत्येक जिलेवासी द्वारा अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उक्त अवधि में समस्त जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में रहने तथा शांति और सौहार्द्र के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर भगाने के प्रयासों में जिला प्रशासन का सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की बात कही। साथ ही कहा कि उक्त आदेशो का पालन नहीं करने वालों के प्रति प्रशासन सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। 


Share on WhatsApp